रेलवे द्वारा कोटा एवं गंगापुर सिटी में भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर प्रतियोगिता का आयोजन

रेलवे द्वारा कोटा एवं गंगापुर सिटी में भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर प्रतियोगिता का आयोजन

ब्यूरो चीफ शिवकुमार शर्मा
कोटा राजस्थान

कोटा 15 नवम्बर, समस्त भारत श्रद्धा और सम्मान के साथ भगवान बिरसा मुंडा की जन्मजयंती मना रहा है। इसी कड़ी में मंगलवार 15 नवम्बर को कोटा मंडल द्वारा भगवान बिरसा मुंडा की जयंती को समर्पित "जनजातीय गौरव दिवस" पूरे उत्साह साथ मनाया गया । कोटा मंडल में आजादी के अमृत महोत्सव के तहत वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी सुप्रकाश के मार्गदर्शन में भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर जनजातिय गौरव दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर भारतीय स्वतंत्रता पर जन जातियों के योगदान विषय पर मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय,कोटा में निबन्ध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में कुल 10 प्रतिभागियों ने भाग लिया । प्रतियोगिता कार्यक्रम का संयोजन एवं आभार सहायक कार्मिक अधिकारी रजनीश कुमार द्वारा किया गया।
इसी प्रकार मंडल में जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर गंगापुर सिटी रेलवे स्कूल में शिक्षकों द्वारा स्कुल के बच्चों को भगवान बिरसा मुंडा के त्याग, बलिदान और जीवन के संघर्ष पर प्रकाश डाला। इसके अलावा रेलवे स्कूल में विभिन्न प्रतियोगिता जैसे निबंध, पेंटिंग एवं ड्राइंग प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता के माध्यम से महान स्वतंत्रता सेनानी एवं देश के जनजातीय अधिनायक भगवान बिरसा मुंडा पर आधारित कार्यों तथा बलिदान को प्रस्तुत करते हुए उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किये गए जनजातीय गौरव दिवस को सशक्तिकरण बनाने के लिए सोशल मिडिया के माध्यम से प्रचार प्रसार करते हुए याद किया गया। कोटा मंडल प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर जनजातीय कार्य मंत्रालय द्वारा जारी भगवान बिरसा मुंडा की जयंती को समर्पित "जनजातीय गौरव दिवस" का ऑडियो भी प्रसारित किया गया। उल्लेखनीय है कि 15 नवंबर भारत की आदिवासी परंपरा के गौरवगान का दिन है। भगवान बिरसा मुंडा हमारी आजादी के महानायक थे साथ ही वो हमारी आध्यात्मिक, सांस्कृतिक ऊर्जा के संवाहक भी थे आज आजादी के पंच प्राणों' की ऊर्जा के साथ देश भगवान बिरसा मुंडा समेत करोड़ों जनजातीय वीरों के सपनों को पूरा करने की दिशा में आगे बढ़ रहा है।