कांग्रेस प्रत्याषी पानाचन्द को जिताएंगे ऐतिहासिक मतों से
-कांग्रेस की सरकार बनते ही आमजन को मिलेगी सात गारंटिया
-मतदाताओं में कांग्रेस पार्टी को जीताने की मची होड
-हमेषा सुख-दुख में रहूंगा खड़ा-पानाचन्द मेघवाल
बारां 20 l नवम्बर। बारां-अटरू विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याषी पानाचन्द मेघवाल द्वारा विधानसभा क्षेत्र के गांवो-ढाणियों में मतदाताओं से लगातार जनसम्पर्क किया जाकर उनके पक्ष में मतदान कर कांग्रेस पार्टी को विजयी बनाने की अपील की जा रही है। जनसम्पर्क के दौरान पानाचन्द मेघवाल के पक्ष में अच्छा जन समर्थन देखने को मिल रहा है। मतदाताओं में इस बार कांग्रेस प्रत्याषी पानाचंद मेघवाल को ऐतिहासिक मतों से विजयी बनाने की होड सी मची हुई है। मतदाताओं का कहना है कि हमें क्षेत्र के विकास के लिए पानाचन्द मेघवाल जैसा प्रत्याषी फिर से चाहिए। मेघवाल का गांवों में पहंुचने पर ग्रामीणों द्वारा आतिषबाजी, फूल मालाओं से लाद कर तथा फलों से तोल कर आत्मिक स्वागत किया जा रहा है।
ब्लॉक अध्यक्ष अटरू भारतेन्द्र सिंह सिसोदिया ने बताया कि पानाचन्द मेघवाल द्वारा आज अटरू तहसील के नदी पार के आमली जागीर, भौंरा, खेडली माताजी, किषनपुरा, बहलावन, चोथ्या, रीछन्दा, नयापुरा, आमली खालसा, कीरपुरिया, देवली, कराडिया गुलजी, खानपुरिया, सकतपुर, नोहल्या एवं सुभाषपुरा गांवों में जाकर मतदाताताओं एवं ग्रामीणों से जनसम्पर्क किया।
जनसम्पर्क के दौरान पानाचन्द मेघवाल ने कहा प्रदेष एवं क्षेत्र के विकास के लिए एक बार पुनः उन्हें आगामी 25 नवम्बर को भारी मतों से मतदान कर कांग्रेस पार्टी को विजयी बनावे। वह क्षेत्र के विकास में कोई कमी नही छोडेंगे तथा अधिक से अधिक आमजन एवं क्षेत्र में विकास कार्य करवाएंगे। उन्होनें कहा कि मुख्यमंत्री अषोक गहलोत जी द्वारा सात गारण्टियां प्रदेष की जनता को चुनाव समाप्त होते ही उपलब्ध करवाने की घोषणा की गई है। इसके अंतर्गत परिवारों की महिला मुखिया घर की लक्ष्मी के लिए प्रतिवर्ष 10,000 रुपये दिए जाएंगे। एक करोड़ से अधिक परिवारों के लिए 500 रुपये में सब्सिडी वाला गैस सिलेंडर मिलेगा, कालेज में अध्ययन करने वाले प्रथम वर्ष के छात्रों के लिए मुफ्त में लैपटॉप या टैबलेट दिए जाएंगे, सरकारी कॉलेज में मुफ्त अंग्रेजी माध्यम की शिक्षा, बायो-गैस उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए पशुपालकों से 2 रुपये प्रति किलोग्राम पर गाय का गोबर खरीदा जाएगा, चिरंजीवी परिवारों के लिए 15 लाख रुपये का आपदा बीमा तथा सरकारी कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन योजना लागू की जाएगी। मेघवाल ने मतदाताओं से कहा कि मैं आपके सुख-दुख में हमेषा खडा रहूंगा, मुझे पुनः एक बार समर्थन देकर विजयी बनावे। मैं क्षेत्र के विकास में कोई कोर-कसर नही रखूंगा।