राजस्थान से कांग्रेस की भ्रष्ट सरकार को उखाड़ फेंकना है - रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह
शाहपुरा न्यूज - शहर में स्थित मंडी तिराये पर रविवार को शाहपुरा विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी उपेन यादव की विजय संकल्प सभा आयोजित हुई। मुख्य अतिथि केन्द्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने विजय संकल्प सभा को संबोधित करते हुए शाहपुरा विधानसभा की जनता को कहा कि राव राजेंद्र सिंह एक अच्छे व्यक्तित्व एवम अच्छे वक्ता है तथा बड़े दिल के व्यक्ति है। उन्होंने उपेन यादव द्वारा युवाओं के अधिकारों को लेकर किए गए कार्यों की प्रसंशा की। भाजपा सरकार ने देश विदेश में भारत का नाम रोशन किया है। भाजपा सरकार देश प्रेमी पार्टी है तथा सभी को साथ लेकर विकास के नित नए आयाम स्थापित कर रही है।
उन्होंने राजस्थान कांग्रेस सरकार में महिला उत्पीड़न की बढ़ती घटना, बिगड़ती कानून व्यवस्था, लूटपाट की घटना, भ्रष्टाचार, पेपर लीक, जल जीवन मिशन घोटाला, दलितों पर बढ़ता अत्याचार, बलात्कार, हत्याएं, चोरी, डकैती के बारे में चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि आज आमजन कांग्रेस सरकार से पूरी तरह से त्रस्त हो चुकी है। राजस्थान में भाजपा सरकार आने पर किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत किसानों को 12000 वार्षिक देने के साथ साथ बालिकाओं को केजी से लेकर पीजी तक निशुल्क शिक्षा, गरीबों को ₹450 में गैस सिलेंडर आदि कई जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिया जाएगा। दौरान राजस्थान के पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष राव राजेंद्र सिंह के नेतृत्व में शाहपुरा विधानसभा भाजपा प्रत्याशी उपेन यादव, पूर्व विधायक विराटनगर फूलचंद भिंडा, एससी मोर्चा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष गणपत वर्मा, भाजपा युवा मोर्चा पूर्व प्रदेश मंत्री देवायुष सिंह, भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश मंत्री गुड्डू सैनी, भाजपा जयपुर जिला देहात उत्तर जिलाध्यक्ष श्याम शर्मा, अलवर जिला महामंत्री व शाहपुरा विधानसभा प्रभारी पवन जैन, शाहपुरा विधानसभा प्रवासी प्रभारी रविन्द्र सागवान, जिला प्रभारी सतवीर यादव, पूर्व प्रधान जमवारामगढ़ रघुवीर चौधरी, अल्पसंख्यक मोर्चा जिला महामंत्री निजामुद्दीन काजी, प्रतिपक्ष नेता पार्षद अर्जुन लाल फौजी, शाहपुरा नगर मंडल अध्यक्ष महेश मित्तल, शाहपुरा देहात मंडल अध्यक्ष मोहन लाल गुर्जर, मनोहरपुर मंडल अध्यक्ष रामप्रकाश सैन, खेजरोली मंडल अध्यक्ष अर्जुन लाल यादव, अमरसर मंडल अध्यक्ष बाबूलाल कुमावत आदि कार्यकर्ताओं के द्वारा केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का इक्यावन किलो की माला एवम राजस्थानी साफा पहनाकर भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष राव राजेंद्र सिंह ने केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की उपस्थिति में सभा को संबोधित करते हुए शाहपुरा की जनता से भाजपा प्रत्याशी उपेन यादव को भरपूर आशीर्वाद प्रदान करने की अपील करी।
शाहपुरा विधानसभा भाजपा प्रत्याशी उपेन यादव ने कहा कि राव राजेंद्र सिंह मेरे पिता तुल्य एवम मेरे आदर्श है तथा उनके मार्गदर्शन में शाहपुरा विधानसभा का चुनाव लड़ा जा रहा है तथा चुनाव जीतने पर मैं पूरे तन मन धन से चोईस घंटे समर्पित रहकर जनता की सेवा करूंगा। आज शाहपुरा विधानसभा में जात पात की गंदी राजनीति, बेरोजगारी की समस्या, बेरोजगारी भत्ता ना देना आदि सैकड़ों समस्या मौजूद है जिसका हम सब मिलकर इनका समाधान करेंगे। कार्यक्रम में भाजपा जयपुर जिला देहात उत्तर मीडिया प्रभारी सुभाष जोशी, एससी मोर्चा जिलाध्यक्ष एडवोकेट भगवान सहाय बेनीवाल, ओबीसी मोर्चा जिला संयोजक कल्याण बक्स गुर्जर, जिला मंत्री एवं पूर्व नगरपालिका उपाध्यक्ष रवीश खटाणा, ओबीसी मोर्चा जिला महामंत्री ब्रजेश सोनी, जिला महामंत्री महिला मोर्चा सुमन रतन शर्मा, जिला उपाध्यक्ष महिला मोर्चा नीरज गौरा, जिला कोषाध्यक्ष संतोष माधाणी, जिला संयोजक सांस्कृति प्रकोष्ठ एवम शक्ति केंद्र प्रभारी व पूर्व पार्षद किरण शर्मा, भाजपा शाहपुरा विधानसभा मीडिया प्रभारी एवं मीडिया संयोजक मनोज कुमार टांक, शाहपुरा विधानसभा विस्तारक राहुल सैनी, रामसिंह बोब्यासा आदि हजारों की संख्या में आमजन उपस्थित रहे।