-गांव में मोटरसाइकिल चोरों के हौसले बुलंद
शाहपुरा न्यूज - शाहपुरा पुलिस थाने के अन्तगर्त स्थित चतरपुरा गांव में लगातार तीसरी मोटरसाइकिल चोरी की घटना होने से ग्रामीणों में गहरा रोष है। बाइक चोरी की 5 दिसंबर 2023 के बाद में यह तीसरी घटना है। पहली बाइक परशुराम सरधना की चोरी हुई थी। उसके बाद दुसरी बाइक चोरी राजेंद्र तंवर की हुई थी। बाइक चोरी की तीसरी घटना कल रविवार की रात की है। चतरपुरा में सती माता के भंडारे में समाजसेवी सुभाष पोसवाल की बाइक नंबर RJ 32 SC 1606 जो कि सुभाष पोसवाल का बड़ा भाई गोपाल पोसवाल बाईक को चतरपुरा गांव में खड़ी करके सती माता के भंडारे में चला गया। उसके बाद वापस आया तो रात को बाइक नहीं मिली। दुसरे दिन सोमवार को गोपाल पोसवाल ने बाइक चोरी होने की रिपोर्ट शाहपुरा पुलिस थाने में दर्ज करवाई है। पुलिस चोरी की रिपोर्ट दर्ज कर इसकी जाँच शुरू कर दी है। ग्रामीणों ने बताया कि चोरों के हौसले बुलंद हो रहे है और प्रशासन इस और ध्यान नहीं दे रहा है।