संवाददाता शिवकुमार शर्मा
कोटा |
आगामी पंचायत समिति व जिला परिषद चुनाव में भाजपा के सक्रिय व जनाधार वाले कार्यकर्ताओं को टिकट देने की मांग जोर पकड़ने लगी है।
पूर्व विधायक प्रहलाद गुंजल ने बताया कि वह कुछ दिनों से खराब स्वास्थ्य के चलते घर पर ही स्वास्थ्य लाभ ले रहे थे कि आज बड़ी संख्या में ग्रामीण अंचल के भाजपा कार्यकर्ता उनके निवास पर पहुँचे व कार्यकर्ताओं के आग्रह पर पूर्व संसदीय सचिव व पूर्व विधायक भवानी सिंह राजावत व पूर्व विधायक विद्याशंकर नंदवाना भी यहां पहुँचे ।
यहां हुई बैठक में ग्रामीण अंचल से आए सभी कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि आगामी पंचायत समिति व जिला परिषद चुनाव में प्रभारियों द्वारा भाजपा के सक्रिय कार्यकर्ताओं की उपेक्षा की जा रही है व कहीं-कहीं तो पैराशूट उम्मीदवार उतारने की तैयारियां भी की जा रही हैं इसको लेकर सभी में आक्रोश है। आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने तीनों पूर्व विधायकों से एक स्वर में मांग की की पंचायत समिति व जिला परिषद चुनाव में टिकट वितरण सही तरीके से हो व वर्षों से भाजपा का कार्य कर रहे जनाधार वाले कार्यकर्ताओं को ही उम्मीदवार बनाया जाए इस पर तीनों पूर्व विधायकों भवानी सिंह राजावत, प्रहलाद गुंजल व विद्याशंकर नंदवाना ने सभी कार्यकर्ताओं से कहा कि कोटा में पांच पंचायत समिति व जिला परिषद में भाजपा का बोर्ड बनाना हमारी पहली प्राथमिकता होनी चाहिए। उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए तीनों पूर्व विधायकों ने कहा कि कार्यकर्ताओं की नाराजगी वाजिब प्रतीत होती है हम तीनों ग्रामीण क्षेत्रों से प्रतिनिधित्व करते रहे हैं। सभी ने कहा कि जिस तरह पार्टी ने पूर्व के नगर निकाय चुनाव में वरिष्ठ लोगों से बिना सलाह मशवरा किए प्रभारी लगाए व टिकट वितरण हुआ जिसका परिणाम कि हम अपने गढ़ में भी भाजपा के बोर्ड नहीं बना पाए व कोटा बूंदी क्षेत्र के 12 के 12 निकाय हमारे हाथ से निकल गए उसी तरह आगामी चुनाव में भी जिन लोगों को प्रभारी लगाया गया है उनको ग्रामीण क्षेत्र के बारे में कोई जानकारी नहीं है अगर इनके अनुसार ही टिकट वितरण हुआ तो ऐसा ना हो कि परिणाम अपेक्षाकृत ना आए व पार्टी को नुकसान उठाना पड़े ।
पूर्व विधायक भवानी सिंह राजावत ने पार्टी नेतृत्व से मांग की है कि कोटा ने व्यक्ति विशेष के कहने पर टिकट देने का परिणाम नगर निकायों के चुनावो में देख लिया है अब इस परिपाटी को खत्म कर सामूहिक निर्णय के आधार पर टिकट दिए जाने चाहिए जिससे विगत की भांति पार्टी को नुकसान नहीं उठाना पड़े। साथ ही उन्होंने कहा कि सीटों में किसी भी प्रकार का पक्षपात हुआ तो यह हर सूरत में पार्टी के लिए हानिकारक होगा। व कार्यकर्ताओं की चुनाव में काम करने की मन स्थिति भी नहीं बन पाएगी।
अंत में तीनों पूर्व विधायकों ने कार्यकर्ताओं को विश्वास दिलाने का प्रयास किया कि आगामी पंचायत चुनाव में टिकट वितरण को लेकर सबकी सहमति बनाने के प्रयास किए जाएंगे व पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ताओं को ही उम्मीदवार बनाया जाए ऐसी कोशिश रहेगी ।
साथ ही तीनों पूर्व विधायकों भवानी सिंह राजावत, प्रहलाद गुंजल, विद्याशंकर नंदवाना ने सभी कार्यकर्ताओं से पार्टी को जिताने का आह्वान किया व कहा कि हमारा एक ही लक्ष्य होना चाहिए कि पार्टी किस तरह मजबूत हो व आगामी 2023 में राजस्थान में भाजपा की सरकार बने यही हमारा उद्देश्य होना चाहिए।
बैठक में पूर्व संसदीय सचिव भवानी सिंह राजावत, पूर्व विधायक विद्याशंकर नंदवाना, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष विजय गौतम, वरिष्ठ भाजपा नेता गिरिराज वोबस, चंद्रभान मीणा इटावा, प्रताप सिंह खातोली, केएल मीणा विनायका, मनीष शर्मा दीगोद, ओम तिवारी कल्याणपुरा, रमेश अमोरा, सुरेंद्र सिंह, निर्मला, जगदीश नागर तालाब गांव, प्रकाश मीणा कालारेवा, कमलेश शर्मा बूढ़ादीद, हंसराज नागर, पूर्व प्रधान दिनेश भंडारी, पूर्व प्रधान चंद्रमोहन मीणा, राजकुमार गुर्जर, राजकुमार उदयवाल, राजकुमार नंदवाना, रमेश सुमन, चंद्र प्रकाश शर्मा, चेचट सांगोद से देवानंद गौतम, नरेश गुर्जर, रामभरोस शर्मा, ब्रजमोहन मेहता, बृजमोहन मीणा, युवा मोर्चा नेता धीरेंद्र प्रताप सिंह एवं ईश्वर सेन सहित बड़ी संख्या में देहात जिला कोटा की सभी पंचायत समितियों से कार्यकर्ता उपस्थित रहे।