ब्राह्मण कल्याण परिषद ने आईजी को सौंपा ज्ञापन
संवाददाता शिवकुमार शर्मा
कोटा राजस्थान
कोटा। बूंदी शहर के पहाड़ी पर स्थित डोबरा महादेव मंदिर में दिनदहाड़े पुजारी की बेरहमी से हत्या कर दी गई। उसके बाद वहां से पौराणिक चार भुजा की मूर्ति को चुराकर ले गए। इस घटना से सम्पूर्ण ब्राह्मण समाज मे आक्रोश फैल गया। आज2 ब्राह्मण कल्याण परिषद द्वारा हत्यारों को गिरफ्तार करने की मांग को लेकर आईजी रविदत्त गौड़ को ज्ञापन सौंपा।
संयोजक अनिल तिवारी ने कहा कि निहत्थे पूजपाठी भगवान की पूजा कर जीवन यापन करने वाले पंडित विवेकानंद शर्मा के हत्यारों को एक सप्ताह में नहीं पकड़ा तो ब्राह्मण कल्याण परिषद व्यापक आंदोलन करेगा। आईजी रविदत्त गौड़ ने भी इस घटना पर दुःख प्रकट किया और कहा अतिशीघ्र हत्यारों को गिरफ्तार कर लिया जायेगा। उन्होंने कहा कि उन्होंने मंगलवार को घटनास्थल का दौरा किया था।
इस अवसर पर संयोजक अनिल तिवारी, ब्रजराज गौतम, धर्मेंद्र दीक्षित, डॉ मनोज शर्मा, दिनेश शर्मा, रुद्रेश भारद्वाज, चंद्रप्रकाश चंदू पत्रकार, श्याम मनोहर हरित, एसएन शर्मा, सत्यनारायण शांडिल्य, अजय गौड़, अजय शर्मा, राकेश शर्मा, ईशु दुबे, देवेंद्र त्रिपाठी, गोपाल शर्मा, मनोज शर्मा, राहुल शर्मा, अमित शर्मा, मनीष शर्मा, कमल शर्मा, दीपक शर्मा, सार्थक शर्मा, राम शर्मा उपस्थित रहे।