विकसित भारत संकल्प यात्रा, ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंच रही केन्द्र सरकार की योजनाएं

-ग्रामीणों को मिल रहा योजनाओं का लाभ


बारां, 24 जनवरी। जिला कलेक्टर रोहिताश्व सिंह तोमर ने बताया कि जिले में बुधवार को ब्लॉक शाहबाद में ग्राम पंचायत कस्बानोनेरा और बमनगवां, ब्लॉक अटरू में ग्राम पंचायत कनोटिया और किशनपुरा, ब्लॉक छीपाबड़ौद में ग्राम पंचायत गगचाना और बमोरीघाटा एवं ब्लॉक मांगरोल में ग्राम पंचायत मालबमोरी और मउ में विकसित भारत संकल्प यात्रा के अंतर्गत आयोजित हुए शिविरों में पात्र ग्रामीणों का आयुष्मान भारत योजना-पीएमजेएवाई, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, पीएम आवास योजना, मृदा स्वास्थ्य कार्ड योजना, पोषण योजना आदि के बारे में जागरूक किया गया एवं पात्र व्यक्तियों का पंजीकरण किया गया। विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत आयोजित शिविर में महिला लाभार्थियों को उज्ज्वला योजना के अंतर्गत निशुल्क गैस कनेक्शन का वितरण किया गया।

प्रचार रथों का ग्राम पंचायतों में हुआ स्वागत, सांस्कृतिक कार्यक्रमों का हुआ आयोजन
विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत बुधवार को ग्राम पंचायतों में आयोजित शिविरों में आमजन व स्वागत समिति ने विकसित भारत संकल्प यात्रा के प्रचार रथ का पारंपरिक तरीके से स्वागत किया गया, इस अवसर पर आमजन ने विकसित भारत बनाने की शपथ ली। इस अवसर पर विद्यार्थियों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति भी दी गई। आयोजित शिविरों में केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के अंतर्गत उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों को प्रशंसा पत्र दिए गए। इस दौरान योजनाओं से संबंधी प्रचार सामग्री, ब्रोशर, पम्पलेट, कैलेण्डर आदि का वितरण किया गया।  

मेरी कहानी मेरी जुबानी में लाभार्थियों ने साझा किये अनुभव
विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत आयोजित शिविरों के अवसर पर केंद्र सरकार की जल जीवन मिशन योजना के लाभार्थियों ने हर घर तक शुद्ध पीने का पानी पंहुचाने के लिए तथा उज्ज्वला योजना के तहत निशुल्क गैस कनेक्शन देने के लिए केंद्र सरकार का धन्यवाद ज्ञापित कर आभार जताया।

25 जनवरी को यहां आयोजित होगें शिविर
विकसित भारत संकल्प यात्रा के नोडल अधिकारी कृष्णा शुक्ला ने बताया कि जिले में 25  जनवरी को ब्लॉक शाहबाद में ग्राम पंचायत संदोकड़ा, ब्लॉक अटरू में ग्राम पंचायत बडोरा और शेरगढ़, ब्लॉक छीपाबडौद में ग्राम पंचायत पछाड और छीपाबड़ौद एवं ब्लॉक मांगरोल में ग्राम पंचायत बमोरीकलां में आयोजित किए जाएंगे।