विकसित भारत संकल्प यात्रा - विधायक कंवरलाल मीणा ने किया ग्राम पंचायत कोयला शिविर का निरीक्षण
बारां, 3 जनवरी। विधायक कंवरलाल मीणा ने बुधवार को पंचायत समिति बारां की ग्राम पंचायत कोयला में विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत आयोजित शिविर का निरीक्षण कर संबंधित अधिकरियों को आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान किए। उन्होंने सभी विभाग की स्टॉल पर जाकर लाभार्थियों के पंजीकरण की व्यवस्था का जायजा लेते हुए अधिकाधिक आमजन में केन्द्र सरकार की विभिन्न योजनाओं के प्रचार प्रसार में गति लाने को कहा। कंवरलाल मीणा ने प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत लाभार्थियों को गैस कनेक्शन का वितरण भी किया और शिविर में उपस्थित आमजन को विकसित भारत के संकल्प की शपथ दिलाई गई। विधायक कंवरलाल मीणा ने ग्रामीणों को आयुष्मान भारत योजना, पी.एम.जे.ए.वाई, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, पी.एम. आवाज योजना, प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना, पी.एम. किसान सम्मान निधि योजना. राजीविका, स्वच्छ भारत मिशन, पीएम पोषण योजना आदि विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जागरूक किया गया। ग्रामीणों की शिकायतों को सुन उनके तुरंत निस्तारण के निर्देश प्रदान किये गए।
कंवरलाल मीणा ने बताया कि भारत सरकार द्वारा संचालित विभिन्न फ्लैगशिप योजनाओं एवं इनकी प्रभावी क्रियान्वयन की जानकारी आमजन तक पहुंचाने एवं आमजन को योजनाओं का लाभ दिलवाने के उद्देश्य से बुधवार को विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत ब्लॉक बारां में ग्राम पंचायत कोयला और बड़ा, ब्लॉक किशनगंज में ग्राम पंचायत सकरावदा और कांकडदा, ब्लॉक छबड़ा में ग्राम पंचायत झरखेडी और कडैयानोहर एवं ब्लॉक शाहबाद में ग्राम पंचायत बाल्दा और पीपलखेडी में आयोजित किए गए। शिविर में प्रचार रथों का ग्राम पंचायतों में स्वागत कर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस अवसर पर आमजन ने विकसित भारत बनाने की शपथ ली एवं योजनाओं से संबंधित प्रचार सामाग्री, पैम्पलेट आदि का वितरण किया गया तथा मेरी कहानी मेरी जुबानी में लाभार्थियों ने अपने अनुभव साझा किए। इस अवसर एसडीएम दीपक मित्तल, यात्रा संयोजक राकेश जैन, पुर्व जिला प्रमुख नन्दलाल सुमन, सरपंच प्रवीण गौतम, प्रधान मोरपाल सुमन, उपप्रधान धर्मेंद्र यादव, जयेश गालव, प्रमोद मीणा, विनोद गालव, पुर्व पार्षद अनुराग सिंह हाडा, मनीष गौतम, भानुप्रताप सिंह रहलाई, जिला परिषद सदस्य जगदीश मेघवाल, दिलीप दीक्षित, विकास शर्मा और पवन पारेता मौजूद रहे।
4 जनवरी को यहां होगे शिविर आयोजित
विकसित भारत संकल्प यात्रा के नोडल अधिकारी कृष्णा शुक्ला ने बताया कि जिले में 3 जनवरी को ब्लॉक किशनगंज में ग्राम पंचायत रामपुरटोडिया और खण्डेला, ब्लॉक छबड़ा में ग्राम पंचायत मूण्डक्या, ब्लॉक शाहबाद में ग्राम पंचायत खुशियारा और समरानिया एवं ब्लॉक अटरू में ग्राम पंचायत चरडाना और मूंडला बिसोती में आयोजित किए जाएंगे।