विकास कार्यों का किया शुभारंभ

संवाददाता यतीश कुमार शर्मा
आमेर |

आज आमेर नगरीय क्षेत्र में माननीय महापौर,जयपुर नगर निगम( हैरिटेज) द्वारा वार्ड संख्या 01,02,03,04 में विभिन्न विकास कार्यों का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर आमेर विधायक प्रत्याशी सचिव राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी प्रशांत सहदेव की गरिमामय उपस्थिति में पार्षदगणों एवं वरिष्ठ स्थानीय नेताओं के साथ उपस्थित रह कर स्थानीय समस्याओं से महापौर महोदया को अवगत कराया गया। आदरणीय महापौर महोदया के द्वारा आमेर विधानसभा के चारों वार्डों में रोडो की सौगात दी गई है।