Baran: जिला कलक्टर ने करनाहेड़ा में की जनसुनवाई
ब्यूरो चीफ शिव कुमार शर्मा
बारां राजस्थान
बारां, 28 फरवरी। जिला कलक्टर नरेन्द्र गुप्ता ने रात्रि चौपाल कार्यक्रम के तहत पंचायत समिति बारां की ग्राम पंचायत करनाहेड़ा में जनसुनवाई करते हुए ग्रामवासियों की विभिन्न समस्याओं के निस्तारण के लिए संबंधित विभागों को निर्देष प्रदान किए। जनसुनवाई में बिजली, पानी, सड़क, अतिक्रमण, पीएम आवास योजना के तहत नाम जोड़न, सामाजिक सुरक्षा पेंषन सहित विभिन्न प्रकरणों की सुनवाई की गई। कलक्टर ने कहा कि राज्य सरकार के निर्देषानुसार आमजन की समस्याओं के निस्तारण के लिए रात्रि चौपाल, ग्राम भ्रमण कार्यक्रम के साथ जनसुनवाई की त्रिस्तरीय व्यवस्था भी की गई है जिसके तहत ग्राम पंचायत, उपखंड एवं जिला स्तर पर जनसुनवाई कार्यक्रमों में आमजन के परिवादों का त्वरित निस्तारण किया जाता है। ग्रामवासियों को जागरूक होकर जनसुनवाई कार्यक्रमों में अपने परिवादों का निस्तारण करवाना चाहिए। जनसुनवाई कार्यक्रमों के तहत प्राप्त होने वाले परिवादों को राजस्थान सम्पर्क पोर्टल पर अपलोड कर उनकी राज्य स्तर पर ऑनलाईन मॉनिटरिंग भी की जा रही है। इस अवसर पर एसडीएम दिव्यांषु शर्मा सहित ब्लॉक स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।