Baran : जिला कलक्टर ने पंचायत समिति बारां में की जनसुनवाई

संवाददाता विष्णु भारद्वाज 

बारां राजस्थान

बारां, 9 मार्च। राज्य सरकार के जनसुनवाई कार्यक्रम के तहत जिले में माह के दूसरे गुरूवार को उपखण्ड स्तरीय जनसुनवाई समस्त पंचायत समिति मुख्यालयों पर आयोजित हुई। जिला कलक्टर नरेन्द्र गुप्ता ने पंचायत समिति बारां के सभागार में जनसुनवाई करते हुए आमजन की विभिन्न समस्याओं एवं परिवादों को सुना और संबंधित विभागों को राहत प्रदान करने के निर्देश दिए। जनसुनवाई के दौरान बिजली, पानी, सड़क, सामाजिक सुरक्षा पेंशन सहित विभिन्न प्रकरणों की सुनवाई की गई। इस अवसर पर एसडीएम दिव्यांशु शर्मा, विकास अधिकारी, तहसीलदार, ब्लॉक स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।