जिला कलक्टर ने किया संभाव्यतायुक्त ऋण योजना का विमोचन

जिला कलक्टर ने किया संभाव्यतायुक्त ऋण योजना का विमोचन
बूंदी, 24 नवंबर। नाबार्ड की ओर से बूंदी जिले के लिए प्राथमिकता प्राप्त क्षेत्र में ऋण संभावनाएं पर दस्तावेज तैयार किया है। जिले के लिए वर्ष 2023- 24 में 5457.18 करोड़ रूपए की ऋण संभाव्यता का आंकलन किया गया है। जिला कलक्टर डॉ. रविन्द्र गोस्वामी ने गुरूवार को नाबार्ड की ओर से बूंदी जिले के लिए 2023-24 का संभाव्यतायुक्त ऋण योजना का विमोचन किया।
इस दौरान जिला कलक्टर सभी बैंकों को निर्देश दिए है कि नाबार्ड द्वारा बनाए गए दस्तावेज के आधार पर वार्षिक साख योजना के अंतर्गत जिले में ज्यादा से ज्यादा ऋण का वितरण करें। नाबार्ड द्वारा बनाए गए इस दस्तावेज के आधार पर पूरे जिले के लिए वार्षिक साख योजना तैयार की जाती है, जिसके माध्यम से बैंकों द्वारा पूरे वर्ष में विभिन्न योजनों/कृषक संबंधी ऋण वितरण/ शिक्षा /आधारभूत संरचनो पर ऋण प्रदान किया जाता है। बैठक में भारतीय रिजर्व बैंक के राकेश कुमार शर्मा एलबीओ, एलडीएम घनश्याम मीणा, डीडीएम नाबार्ड राजकुमार, विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी और बैंकों के जिला समन्वय अधिकारी मौजूद रहे।

ब्यूरो चीफ शिवकुमार शर्मा
बूंदी राजस्थान