कांग्रेस प्रत्याषी पानाचन्द मेघवाल ने जिला प्रमुख के साथ किया नामांकन दाखिल समर्थन भी रहे साथ

-मंत्री प्रमोद भाया की उपस्थिति में निर्मला सहरिया ने भी भरा नामाकंन

बारां 04 नवम्बर। कांग्रेस पार्टी द्वारा विधानसभा क्षेत्र अटरू-बारां से घोषित प्रत्याषी पानाचन्द मेघवाल ने आज कांग्रेसजनों सहित अपने समर्थकों के साथ जिला कलेक्टेªट पहुंचकर नामाकंन पत्र दाखिल किया। किषनगंज विधानसभा क्षेत्र से निर्मला सहरिया द्वारा भी मंत्री प्रमोद जैन भाया की उपस्थिति में नामाकंन पत्र दाखिल किया गया।


ब्लॉक अध्यक्ष बारां सिद्वार्थ नागर एवं नगर अध्यक्ष प्रषान्त भारद्वाज ने जानकारी देते हुए बताया कि कांग्रेस पार्टी द्वारा अटरू-बारां विधानसभा क्षेत्र से विधायक पानाचन्द मेघवाल को पुनः प्रत्याशी बनाया है। आज पानाचन्द मेघवाल अपने आवास से गाजे-बाजे के साथ पैदल चलते हुए शहर के आराध्यदेव भगवान श्री कल्याणरायजी महाराज मंदिर पहुंचे जहां पर उनके द्वारा भगवान श्री कल्याणरायजी की पूजा अर्चना कर दर्षन किए। इसके पश्चात बालाजी मंदिर पहुंचकर पूजा अर्चना की। फिर हजारों की संख्या में अपने समर्थकों के साथ जिला कलेक्टेªट कार्यालय स्थित उपखण्ड अधिकारी, बारां के कार्यालय पर नामाकंन पत्र दाखिल करने पहुंचे। पानाचन्द मेेघवाल का अनेकों स्थानों पर समर्थकों द्वारा पुष्प वर्षा एवं माल्यार्पण कर स्वागत किया।

इस अवसर पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष रामचरण मीणा, जिला प्रमुख श्रीमती उर्मिला जैन भाया, पीपीसी सदस्य कैलाष शर्मा, ब्लॉक अध्यक्ष अटरू भारतेन्द्र सिंह सिसोदिया, बारां डेयरी चेयरमेन प्रदीप काबरा, युवक कांग्रेस जिलाध्यक्ष यष जैन भाया, महिला कांग्रेस अध्यक्ष बृजेष वर्मा, एनएसयूआई जिलाध्यक्ष हिमांषु धाकड, सेवादल के षिवषंकर यादव, मण्डल अध्यक्ष नवीन सोन, उमेष नागर, इरफान अंसारी, महावीर मीणा, प्रमोद सुमन, देवकरण मीणा, राकेष मीणा, राजेन्द्र वैष्णव, योगेष नागर, रीना यादव, चन्द्रमोहन मेहता समेत संगठन के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं हजारों की संख्या में कार्यकर्तागण साथ में रहे।

पानाचन्द मेघवाल ने कहा कि कांग्रेस पार्टी एवं यहां के जनप्रतिनिधियों द्वारा क्षेत्र के विकास कार्यो में कोई कोर कसर नही छोडी है। राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का बेहतर लाभ आमजन को मिल रहा है। उन्हें कांग्रेस पार्टी द्वारा भरोसा जताते हुए टिकट दिया है। आगामी 25 नवम्बर को उनके पक्ष में अधिक से अधिक मतदान कर विजयी बनावे।
मंत्री भाया की उपस्थिति में निर्मला ने भरा नामाकंन- किषनगंज से कांग्रेस पार्टी प्रत्याषी के रूप में निर्मला सहरिया द्वारा खान एवं गोपालन मंत्री प्रमोद जैन भाया की उपस्थिति में बाबाजी के बाग से अपने समर्थकों के साथ उपखण्ड अधिकारी किषनगंज के कार्यालय पहुंचकर नामांकन दाखिल किया इस अवसर पर प्रमोद जैन भाया ने मतदाताओं को संबोधित करते हुए कहा कि हमारे प्रत्याशी श्रीमती निर्मला जी सहरिया को अधिक से अधिक मतों से विजय बनावे।