संवाददाता शिवकुमार शर्मा
बूंदी |
सुर्य नमस्कार सप्ताह के साथ होंगे सामाजिक समरसता दिवस पर विभिन्न कार्यक्रम
केशवराय पाटन | बजरंग दल के प्रान्तीय सहसंयोजक योगेश रेनवाल, प्रान्तीय धर्माचार्य प्रमुख प्रहलाद भारती तथा विभाग संगठन मन्त्री भगवान दत्त शर्मा के आतिथ्य में आयोजित इस जिला बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष नन्द लाल वर्मा ने की।
बैठक को संबोधित करते हुए प्रान्तीय सहसंयोजक योगेश रेनवाल ने कहा कि विश्व हिन्दू परिषद् संगठन 2024 मे अपने 60 वर्ष पूर्ण कर रहा है, इस उपलक्ष्य में षष्ठिपूर्ति संकल्प पूर्ण करते हुऐ जिला व सभी प्रखंडो, ग्राम तथा नगरो में संगठनो की रचना पुर्ण होनी चाहिए।
रेनवाल ने सभी प्रखंडो मे एक आदर्श संस्कार केंद्र तथा आदर्श सत्संग केंद्र संचालित करने का आह्वान किया।
बैठक मे धर्म रक्षा समर्पण निधि, सामाजिक समरसता दिवस, गुरु तेगबहादुर का प्रकाश पर्व, बलउपासना केन्द्र, आचार पद्धति, मिलन केन्द्र, सत्संग केंद्र आदि पर चर्चा परिचर्चा की गई। बैठक मे अबतक आयोजित गतिविधियों और कार्यक्रमों की समीक्षा के साथ आगामी कार्यक्रम और गतिविधियों की योजना तैयार की गई।
सुर्य नमस्कार सप्ताह हेतु बून्दी नगर मे योगेश खंगार, तालेडा में नारायण लाल, दबलाना में युवराज, नैनवा मे धनराज सैनी, केशवराय पाटन मे चितरन्जन बाथला, देई मे कौशल, कापरेन मे हितेश शर्मा, इन्द्रगढ मे महेन्द्र गुर्जर को संयोजक बनाकर सुर्यनमस्कार सप्ताह का दायित्व सौपा गया।
बैठक का संचालन जिला मन्त्री मांगी लाल गोचर ने तथा आचार पद्धति जिला संयोजक लक्की चौपडा ने सम्पादित करवाया। बैठक में विहिप जिला उपाध्यक्ष महेश जिन्दल, जिला मन्त्री मांगी लाल गोचर, बजरंग दल जिला संयोजक लक्की चौपडा, जिला समरसता प्रमुख चन्द्रवीर सिंह, लाडपुरा कोटा से जितेन्द्र कुमार मेहरा सहित जिले के सभी प्रखण्डो से अशोक झा, शिवराम, ओम प्रकाश, रामभरोश, योगेश खंगार, नारायण लाल, धनराज सैनी, सीताराम गुर्जर, मुकेश नागर, मान सिंह गुर्जर, लोकेश सिंह, आयुश प्रजापत, विशाल,कौस्तुभ अवस्थी, हीरा लाल सेन और कार्यकर्ता मौजुद रहे।