संवाददाता विष्णु भारद्वाज बारां राजस्थान|
बांरा में पलेबढे और शिक्षा ग्रहण करने वाले होनहार खिलाड़ी और कोटा यूनिवर्सिटी कोटा के खेल निदेशक डॉ. विजय सिंह को खेलो इंडिया फुटबॉल का “चीफ-डी-मिशन” बनाया .
भारतीय विश्वविद्यालय संघ नई दिल्ली ने डॉ विजय सिंह "गोपी" को खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स (सेकेंड एडिशन) के लिए फुटबॉल (पुरुष-महिला ) का संयोजक नियुक्त किया है, डॉ विजय सिंह सिकरवार हॉउस, कोटा रोड बांरा के निवासी है इन्होंने अपनी पढ़ाई और खेलो की शुरुआत यहीं से की थी और इस मुकाम पर पहुंचे हैं. सिंह बेंगलुरु के लिए कल रवाना हो गए है.
बारां ज़िला ओलम्पिक संघ के सचिव हरि नारायण सिंह ने बताया कि 24 अप्रैल से 3 मई तक बेंगलुरु (कर्नाटक) में होने वाले खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम के आयोजन में भारत के उच्च स्तरीय 4500 एथलीट हिस्सा ले रहे हैं जिसमे फुटबॉल का संयोजक बनाए जाने पर हाडौती ही नहीं बल्कि पूरे राजस्थान में हर्ष की लहर है, इस अवसर पर हॉकी खिलाड़ी रहे अधिवक्ता अजीत सिंह चौहान, महेश त्यागी, सत्येंद्र शर्मा, महेश गौतम, रूपचंद सिंगावत, बृजराज किशोर शर्मा, असलम भारती, महावीर जैन, प्रियदर्शन शर्मा और बालमुकुंद कलवार, सुनील झाम्ब, डॉ. मूलचंद शर्मा, कुशलपाल प्रजापति, सुनील यादव, खेल अधिकारी विशाल सिंह, हेंडबॉल संघ के प्रह्लाद सिंह, तक्षराज सिंह, सहित कई खेल संगठनों के पदाधिकारियों ने उन्हें बधाई प्रेषित की है.