हिण्डोली बून्दी (धर्मेन्द्र सुवालका)
पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्यवाही शुरू की
दबलाना थाना क्षेत्र के ग्राम ठीकरदा में देर रात को हुई चाकूबाजी की घटना में एक युवक की मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार 18 वर्षीय दीपक कहार पुत्र हीरालाल और उसके पड़ोसी दीपक पुत्र रमेश चंद कहार मै किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई जिसके चलते दीपक पुत्र रमेश ने दीपक पुत्र हीरालाल के चाकू मार दिया। घटना के बाद परिवार जन और ग्रामीण दीपक को जिला चिकित्सालय ले जहां पहुंचने से पहले ही दीपक ने दम तोड़ दिया। सूचना पर दबलाना थाना पुलिस भी जिला अस्पताल पहुंची और परिवार जन के बयान लिए के बयान लिए जिसके आधार पर हत्या का मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर कर दी है।
अभी गिरफ्तारी होने की कोई सूचना नहीं मिली है। शव को मोर्चरी में रखवा दिया गया है जहां सोमवार सुबह परिवार जनों की मौजूदगी में चिकित्सकों द्वारा पोस्टमार्टम करवाया गया । प्राप्त जानकारी के अनुसार दोनों दीपक पड़ोसी हैं और आपस में दोस्त बताए जा रहे हैं। ग्रामीणों का यह भी कहना है कि दोनों चाकू से मजाक कर रहे थे और छीना झपटी के दौरान एक को चाकू लग गया।