हिण्डोली वार्ड 13 में नालियां नही होने से आमजन हो रहे परेशान, गंदे पानी मे होकर निकलने पर मजबूर

धर्मेन्द्र सुवालका
हिण्डोली बून्दी |

हिण्डोली में कृषि महाविद्यालय तो खुल गया परन्तु वार्ड 13 में व्यवस्था खराब हो रही है जहां से बालक बालिका रोज कॉलेज जाएंगे वहा रोड खराब हो चुका है उसी वार्ड में नालियां नही होने से गन्दा पानी रोड पर आ जाता है जिससे आने जाने वालों के परेशानी बनी रहती है वार्डवासियों ने बताया कि हमने कई बार अधिकारियों को लिखित में दे दिया है परन्तु किसी का कोई ध्यान नही है ग्राम पंचायत में सपंर्क करते है तो सरपंच पति बोलते है कि आप के वार्ड में कोई काम नही होने दूँगा जब कि उसी रोड से रोज हजारों महिला बुजुर्ग बच्चे गंदे पानी में होकर गुजरना पड़ रहा है ।मेरे वार्ड की स्थिति खराब हो गई है उसमें नालियां व सफाई नही होने से उनका गन्दा पानी रोड में आ जाता है जिससे आने जाने वालों के परेशानी बनी रहती है कई बार ग्राम पंचायत में अवगत करवा दिया पर काम नही हो रहा है । अब अगर मेरे मोहल्ले में विकास कार्य नही होगे तो मोहल्ले वासियों के साथ पंचायत समिति के सामने धरने पर बैठ जायेगे ।
वार्ड 13 वार्डपंच ओम सुवालका
ग्राम पंचायत हिण्डोली हमारे मोहल्ले में नालियां नही होने से व पानी रोड में आ जाता है इससे आने जाने वालों के समस्या बनी रहती है हिण्डोली ग्राम पंचायत को भी बोल दिया कोई सुनवाई नही हो रही है ।