बून्दी, 17 नवम्बर। जिला स्तरीय नंदी गौशाला जन सहभागिता योजना अन्तर्गत वर्ष 2018-19 में बजट द्योषणा के तहत भारत माता शिव नंदी गौशाला माटून्दा रोड़ का जिला स्तरीय गोपालन समिति के द्वारा 28 सितम्बर को चयन कर लिया गया है।
संयुक्त निदेशक पशुपालन विभाग ने बताया कि चयनित संस्था भारत माता शिव नन्दी गौशाला माटून्दा रोड़ द्वारा ग्राम बागदा, संगावदा क्षेत्र की जगह का चयन किया गया था, परन्तु नन्दी गौशाला संचालन हेतु अनुपयुक्त होने के कारण दूसरी जगह का चिन्हीकरण हेतु संस्था को अवगत किया गया था। संस्था द्वारा माटून्दा, कुंवारती, दौलाड़ा, सरस्वती का खेड़ा, गणपतपुरा क्षेत्र में ही जगह की मांग की जा रही है। राजस्व विभाग द्वारा उक्त क्षेत्र में मापदण्ड अनुसार भूमि उपलब्ध नहीं होना बताया है तथा चयनित संस्था इसी क्षेत्र में अन्य भूमि को आवंटन करवाने हेतु चिन्हीकरण कर प्रयासरत है।
ब्यूरो चीफ शिव कुमार शर्मा
बूंदी राजस्थान