जयपुर। यूपी के लखीमपुर में हुई हिंसक घटना के स्थान पर पुलिस को गोलियों के खाली खोके मिले हैं। पुलिस ने जब घटना स्थल का निरक्षण किया तो छानबीन के दौरान ये सबूत बरामद हुए हैं।
एएनआई के हवाले से कहा सूत्रों ने कहा कि लखीमपुर खीरी हिंसा मामले में दो लोगों को हिरासत में लिया गया है और उनसे पूछताछ की जा रही है। बता दें कि किसानों ने दावा किया था कि घटना के दौरान उन्हें गोली मारी गई थी। वहीं, अब उत्तर प्रदेश पुलिस ने लखीमपुर खीरी हिंसा मामले के मुख्य आरोपी आशीष मिश्रा को तलब किया है। लखनऊ के आईजी लक्ष्मी सिंह ने कहा कि दो लोगों से पूछताछ की जा रही है जिन्होंने घटना में काफी जानकारी दी है।
लक्ष्मी सिंह ने कहा ने कहा कि दो लोगों से पूछताछ की जा रही है। उन्होंने तीन अन्य लोगों की भूमिका की पुष्टि की है जो मर चुके हैं। तकनीकी रूप से, उनका भी हिसाब लगाया गया है। ये लोग बहुत सारी जानकारी दे रहे हैं। हम मुख्य आरोपी मंत्री के बेटै को को समन भेज रहे हैं। उन्होंने कहा, "गोलीबारी या किसी बंदूक के घायल होने की घटनाओं की पुष्टि फिलहाल नहीं हुई है। इसलिए, हमें अन्य सबूतों के साथ आगे बढ़ना होगा जो हमें दिए गए हैं।" वहीं दूसरी ओर आशीष मिश्रा और उनके पिता गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा बार बार इंकार करते रहे हैं कि वे इस घटना संलिप्त नहीं हैं।
मंत्री ने कहा है कि अगर उनके बेटे के खिलाफ आरोप साबित होते हैं तो वह इस्तीफा दे देंगे। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि सबसे पहले किसानों ने वाहनों पर हमला किया।