चन्द्र ग्रहण के चलते श्रींजी के दर्शन नही होने से दर्शाती मायुस

बारां: आज शहर के आराध्य देव भगवान श्री कल्याणराय जी(श्रीजी) मंदिर में वर्ष के अंतिम चंद्रग्रहण के कारण शाम जल्द ही मंदिर के पट बंद कर दिए गए।  पुजारी आदित्य शर्मा ने बताया कि खगोलीय घटनाओं के चलते साल के इस आखिरी चन्द्रग्रहण पर सांयकालीन पूजन- आरती के समय मे बड़ा फेरबदल हुआ।


सांय 3:00 बजे श्रीजी के पट खुले
सांय 3:10 से 3:30 तक शरद पूर्णिमा का पूजन सेवाधिकारी पुजारी प्रेमशंकर,भवानीशंकर व धनराज जी शर्मा के सानिध्य में पंडित- पुजारियों द्वारा वैदिक ऋचाओ के माध्यम से सम्पन किया गया ओर भोग लगाया गया। इसके पश्चात 3:30 से 3:45 तक के मध्य संध्याकालीन व शयन आरती हुई और फिर शाम 4:00 बजे श्रीजी के पट बंद कर दिये गए।लेट पहुंचने वाले भक्त मायुस होकर लोटे  रविवार को दर्शन व्यवस्था पुनः निर्धारित समय पर होगी।