राजकीय विद्यालय सिंगाडी में कक्षा आठ के छात्र छात्राओं का विदाई समारोह

संवाददाता धर्मेन्द्र सुवालका
हिण्डोली बून्दी राजस्थान

भामाशाहों व प्रतिभाओं का सम्मान आयोजित

राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय सिंगाडी में शनिवार को वार्षिक उत्सव , भामाशाहों व प्रतिभाओं का सम्मान और कक्षा आठ के बच्चों की विदाई का कार्यक्रम आयोजित हुआ यह जानकारी देते हुए शारीरिक शिक्षक लक्ष्मीकांत शर्मा ने बताया कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ग्राम पंचायत सहपुरिया की सरपंच द्वारिका बाई गुर्जर रही,अध्यक्षता पीईईओ प्रतिनिधि सुनील मेघवाल ने की विशिष्ट अतिथि एनजीओ सेल्फ चाइल्ड की अंजू शर्मा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाचार्य प्रमोद कुमार कुमावत , राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय सलावलिया के प्रधानाध्यापक भागचंद सैनी भामाशाह मंजू बाई सैनी,मालियों का बड़ा विद्यालय की सुमन माथुर,एसएमसी के अध्यक्ष शिवराज सैनी भंवर लाल सैनी गणेश सैनी रहे सभी अतिथियों का सम्मान शाला के संस्था प्रधान एवं अध्यापकों द्वारा किया गया इसके पश्चात बच्चों द्वारा रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया अतिथियों द्वारा भामाशाहों व प्रतिभाओं को सम्मान किया 26 जनवरी को मन्त्री महोदय आदरणीय अशोक चांदना एवं जिला कलेक्टर द्वारा सम्मानित होने वाले शारीरिक शिक्षक लक्ष्मीकांत शर्मा का सरपंच द्वारका बाई शाला परिवार एवं सभी आये हुये ग्रामीणों द्वारा माला पहनाकर स्वागत किया गया तत्पश्चात सभी बच्चों को मिठाई वितरित की प्रधानाध्यापक बबलू गोस्वामी द्वारा कार्यक्रम के समापन की घोषणा की गई इस कार्यक्रम में शिव लहरी चौधरी, बृजमोहन चंदेल ,रतन लाल जाट, कृष्ण कुमार वाल्मीकि ,शशी जैन, मोनिका साहू , मधु मीणा, अंजू सुवालका प्रहलाद रेगर नीतू सैनी आदि मौजूद रहे मंच का संचालन शिक्षक रमाकांत सिसोदिया द्वारा किया गया ।