चुनाव के डर से गहलोत सरकार ने मुफ्त की चीजों के सपने दिखाने शुरू कर दिए: हीरेंद्र शर्मा

संवाददाता शिवकुमार शर्मा
कोटा

राजस्थान विधानसभा में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा प्रस्तुत बजट नीति के लिए नहीं, बल्कि राजनीति के लिए है। पिछले तीन वर्षो के बजट में जो घोषणाएं की गई थीं, वे भी अभी तक पूरी नहीं हुई है। कांग्रेस जो वादे कर सत्ता में आई, उनके बारे में बजट में कोई जिक्र नहीं है।
शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री को सरकार जाने का डर सताने लगा इसलिए ऐसा लोक लुभावना ओर अंदर से खाली है बजट, युवाओं के रोजगार के लिए हाड़ोती में एक भी नए उद्योग की घोषणा नहीं की युवा रोजगार मांग रहा ओर सरकार थोते विकास का घंटा लगा रही, सरकार को लगता है कल ही चुनाव होने वाले है इसीलिए मुफ्त की चीजों के सपने दिखाने शुरू कर दिए।