भारत के पूर्व टेनिस स्टार लिएंडर पेस तृणमूल कांग्रेस में शामिल हुए

जयपुर। गोवा चुनाव को मद्देनजर रखते हुए भारत के पूर्व टेनिस स्टार लिएंडर पेस तृणमूल कांग्रेस में शामिल हो गए है। पेस के अलावा अभिनेत्री नफीसा अली और कार्यकर्ता मृणालिनी देशप्रभु ने भी तृणमूल कांग्रेस पार्टी ज्वाइन कर ली है। पार्टी प्रमुख और बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने पेस का पार्टी में स्वागत किया।
48 वर्षीय श्री पेस ने कहा, "अब मैंने टेनिस से संन्यास ले लिया है। देश में बदलाव लाने के लिए मैं राजनीति के माध्यम से लोगों की सेवा करना चाहता हूं । पेस ने कहा कि दीदी यानि की ममता बनर्जी एक सच्ची चैंपियन हैं।" इससे पहले बॉलीवुड अभिनेत्री नफीसा अली और मृणालिनी देशप्रभु तृणमूल में शामिल हुईं। इन दोनो स्टार्स ने भी सुश्री बनर्जी की उपस्थिति में तृणमूल की सदस्यता ग्रहण की।
तृणमूल, जो राज्य में सत्तारूढ़ भाजपा के खिलाफ एक मजबूत दावेदार के रूप में खुद को पेश करने की कोशिश कर रही है, ने गोवा में सुश्री बनर्जी के लिए कई कार्यक्रमों की योजना बनाई है। तृणमूल कांग्रेस पार्टी ने आधिकारिक रूप से Tweet किया जिसमें लिखा

हमें यह बताते हुए बेहद खुशी हो रही है कि श्री लिएंडर पेस, हमारे माननीय अध्यक्ष की उपस्थिति में आज हमसे जुड़े। हम सब मिलकर यह सुनिश्चित करेंगे कि इस देश में हर एक व्यक्ति लोकतंत्र की सुबह को देखे जिसका हम 2014 से इंतजार कर रहे हैं!

We are extremely delighted to share that Shri @Leander joined us today in the presence of our Hon'ble Chairperson @MamataOfficial!

Together, we shall ensure that every single person in this nation sees the Dawn of Democracy that we have been waiting for since 2014!

— All India Trinamool Congress (@AITCofficial) October 29, 2021