संवाददाता शिवकुमार शर्मा
कोटा |
श्रीनाहरसिंगी माता मंदिर धर्मपुरा पर नवरात्रा महोत्सव 2021 के अवसर पर आज पूर्व विधायक प्रहलाद गुंजल ने सपत्निक माता की पूजा की व नाहरसिंगी माता को चुनरी उड़ाई।
श्रीनाहरसिंगी माता मंदिर में घटस्थापना से ही प्रारंभ हुए नवरात्रा महोत्सव के अंतर्गत आज श्री कामखेड़ा भक्त मण्डल कोटा द्वारा भव्य संगीतमय सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया जिसमें सैकड़ों की संख्या में भक्तों ने सुंदरकांड पाठ का आनंद लिया।
इससे पहले पूर्व विधायक प्रहलाद गुंजल ने सपत्निक माता की विशेष पूजा अर्चना करते हुए माता को चुनरी उड़ाई ।
मंदिर ट्रस्ट ने बताया कि सप्तमी के दिन माता का विशेष श्रृंगार करते हुए पूजन किया गया व माता के भजनों के साथ ही सुंदरकांड का पाठ किया गया। सप्तमी की विशेष पूजन में प्रहलाद गुंजल व राम गौतम ने सपत्निक पूजा की।
पूर्व विधायक गुंजल ने कहा कि नवरात्रा स्थापना से ही श्रीनाहरसिंगी माता मंदिर में दर्शनों हेतु भक्तों का ताता लगा हुआ है। प्रतिदिन सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु माता के दर्शन को आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि घट स्थापना से प्रारंभ हुआ सहस्त्र चंडी पाठ व अखंड रामायण पाठ जारी है व 14 अक्टूबर को श्री श्याम मित्र मंडल कोटा द्वारा खाटू श्याम जी का जागरण होगा व 15 अक्टूबर को हवन व पूर्णाहुति के साथ ही नवरात्रा महोत्सव 2021 का समापन होगा।