संवाददाता शिवकुमार शर्मा
कोटा |
पुलिस महानिदेशक भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो का लिखा पत्र
पूर्व विधायक प्रहलाद गुंजल पुलिस महानिदेशक भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो जयपुर को पत्र लिखकर नगर विकास न्यास कोटा की देवनारायण योजना में हो रहे घटिया निर्माण व भ्रष्टाचार की जाँच कर कार्यवाही की मांग की हैं।
गुंजल ने आज पुलिस महानिदेशक को पत्र लिखकर कोटा शहर में पशुपालको के लिए नगर विकास न्यास कोटा द्वारा बनाई जा रही देवनारायण योजना में जो निर्माण कार्य किया जा रहा हैं वो भ्रष्टाचार का पर्याय बन चुका हैं। जिससे सरकार को करोड़ो रूपयो का वित्तिय नुकसान तो पहुँचाया ही जा रहा हैं साथ ही घटिया निर्माण से भविष्य में भी किसी अप्रिय घटना की आशंका बनी हुई हैं।
गुंजल ने पत्र में आरोप लगाते हुए कहाॅ कि निर्माण कार्य में बनास रेत/एम.सेन्ड के स्थान पर क्रेशर के धुले (डस्ट) का प्रयोग, घटिया इंटरलोकिंग, घटिया सड़क निर्माण सहित विभिन्न कामों में करोड़ो रूपयों का गलत भुगतान किया जा रहा हैं। जो कि भ्रष्टाचार की पराकाष्ठा हैं।
गुंजल ने पुलिस महानिदेशक से नगर विकास न्यास कोटा के जिम्मेदार व दोषी अधिकारियों एवं संवेदको के विरूद्ध मुकदमा दर्ज कर कठोर से कठोर कार्यवाही की मांग की हैं।