निशुल्क चर्म रोग चिकित्सा शिविर लिसाडिया में आज

बारां, 28 अक्टूबर। राजीव गांधी सेवा केंद्र ग्राम लिसाडिया में 29 अक्टूबर, रविवार को निशुल्क चर्म रोग चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जाएगा। इस शिविर में जिला चिकित्सालय बारां के वरिष्ठ चर्म रोग विशेषज्ञ डा. भोलाराम दिलावर परामर्श एवं उपचार प्रदान करेंगे। कैंप प्रभारी देवीशंकर गौतम ने बताया कि शिविर में आने वाले सभी मरीजों का स्वागत किया जाएगा तथा निशुल्क दवा वितरण के साथ फल वितरण का कार्यक्रम भी होगा। शिविर का समय सायं 4 बजे से 8 बजे तक रहेगा।