नारसिंह माता मंदिर में सहस्त्र चंडी पाठ के साथ हुई घट स्थापना

शिवकुमार शर्मा
कोटा |
नवरात्रा स्थापना के साथ ही नाहरसिंगी माता मंदिर में सहस्त्र चंडी पाठ के साथ घट स्थापना हुई व अखंड रामायण पाठ प्रारंभ हुआ।

श्री नाहर सिंगी माता मंदिर ट्रस्ट धर्मपुरा कोटा द्वारा जानकारी देते हुए बताया कि शारदीय नवरात्रा के दौरान आज नवरात्रा स्थापना के दिन नाहर सिंगी माता मंदिर धर्मपुरा में घट स्थापना हुई इस दौरान पूर्व विधायक प्रहलाद गुंजल ने सपत्निक पूजन कर सहस्त्र चंडी पाठ प्रारंभ करवाया। ट्रस्ट द्वारा बताया गया कि शारदीय नवरात्र के दौरान नाहरसिंगी माता मंदिर धर्मपुरा में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। जिसके अंतर्गत 9 अक्टूबर शनिवार को सांय 7ः00 बजे जीण माता मंगल पाठ, 12 अक्टूबर मंगलवार को श्री कामखेड़ा दरबार भक्त मंडल द्वारा संगीतमय सुंदरकांड, दिनांक 14 अक्टूबर गुरुवार को श्री श्याम परिवार कोटा द्वारा जागरण व 15 अक्टूबर शुक्रवार को पूर्णाहुति के साथ हवन नवरात्र समापन का आयेजन भवन होगा।