संवाददाता धर्मेन्द्र सुवालका
हिण्डोली बून्दी राजस्थान |
हिण्डोली। रा .प्रा .वि. मालियों का बरडा सिंगाडी में वार्षिकोत्सव एवं प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ग्राम पंचायत सहसपुरिया सरपंच द्वारिका बाई गुर्जर रही अध्य्क्षता शिवराज मीणा नोडल प्रभारी सहसपुरिया ,उपाध्यक्षता प्रमोद कुमार प्रधानाध्यापक रघुनाथपूरा एवं विशिष्ट अतिथि शिक्षक संघ अध्य्क्ष लक्ष्मीकांत शर्मा ,बबलू गोस्वामी ,अमरसिंह टांक ,कालू मीणा ,भागचन्द, बाबू लाल यादव ,एस एम सी अध्य्क्ष मूर्ति बाई आंगनबॉडी कार्यकर्ता शिमला सैनी रही ।
सभी अतिथियों का स्वागत संस्था प्रधान एवं अध्यापिकाओ द्वारा किया गया कार्यक्रम की शुरुआत माँ सरस्वती को माल्यार्पण करके की गई विद्यालय के छात्र- छात्राओं ने स्वागत नृत्य,लोक नृत्य,देश भक्ति गीत, नृत्य,विभिन्न कविता पाठ प्रस्तुत किए गए ।
इस अवसर पर अतिथियों एस एम सी सदस्यों ग्राम वासियो द्वारा कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले बालक -बालिकाओं को नगद पुरस्कार दिया गया कार्यक्रम का संचालन कुसुम माथुर द्वारा किया गया वार्षिकोत्सव एवं प्रतिभा सम्मान समारोह की व्यवस्था अंजू सुवालका द्वारा की गई अंत मे प्रधानाध्यापक मधुबाला मीणा द्वारा समस्त मंचाधिकारी एवं ग्रामवासियो का आभार व्यक्त किया गया समापन की घोषणा की गई ।
.