साईवाड़ में निकाली गई भव्य शोभायात्रा

शाहपुरा न्यूज - साईवाड़ गांव में अयोध्या में श्रीरामलला की प्राण प्रतिष्ठा के मौके पर सुन्दरकाण्ड का अयोजन किया गया और पूरी सजधज के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली। अयोध्या में श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर पूरे दिन उत्सव मनाया गया। शाम को दूधिया रोशनी से चमकते में और मंदिर, घरों में सजी रंगोली और दीपकों के साथ गांव के किले पर रोशनी व आतिशबाजी ने दीपावली सा नजारा बना दिया। यह शोभायात्रा गांव में आकर्षण का केंद्र रही। क्योंकि इसमें भगवान श्रीराम के रूप को श्यामवर्ण में सजाया गया। श्रीराम के स्वरूप के साथ माता जानकी, लक्ष्मण और हनुमानजी स्वरूप रथ में सवार थे।

पूजा अर्चना के साथ हनुमान मंदिर से शोभायात्रा का प्रारंभ किया गया। अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर 551 महिलाओं ने बालाजी मंदिर गांव के चारों और परिक्रमा करते हुए कार्यक्रम स्थल बालाजी मंदिर तक भव्य कलश यात्रा निकाली।शोभायात्रा के दौरान ग्रामीण नाचते गाते हुए साथ साथ चल रहे थे और जगह जगह पुष्प वर्षा से स्वागत हुआ। शोभायात्रा मैन मार्केट हनुमान मंदिर से  प्रारंभ होकर के  गांव के प्रत्येक गली मोहल्ले के चारों ओर में भ्रमण किया जिन मार्गो से गुजरी, वहाँ का वातावरण श्री राम के नारों से गुंजायमान हो उठा और अयोजन स्थल हनुमान मंदिर बाजार पर जाकर समापन हुआ।

शोभायात्रा में जगह-जगह श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीराम के स्वरूपों की आरती उतारी। पुष्प वर्षा की गई। शोभायात्रा में तमाम कलाकारों के ग्रुप भी चल रहे थे। जो अपनी अपनी कला का प्रदर्शन कर रहे थे। शोभायात्रा के समापन के उपरांत महाआरती की गई। महाआरती के पश्चात प्रसाद वितरण हुआ। जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर शोभायात्रा का आनंद लिया। इस दौरान कलाकार बीरबल सिंह, मोहनलाल, मूलचंद, विक्रम टेलर, जयसिंह पारीक, विक्रम नारनोलिया, उमेश गोयल, कृष्ण कुमार, संजय प्रजापत, सुनील शर्मा, आदित्य प्रजापति, दिनेश हलदुनिया , रजनीश सोनी, विष्णु पाराशर, कैलाश पारीक, शिवांशु टेलर, अनुज शर्मा, संजय सैन, करण सिंह, प्रदीप स्वामी, शिंभू कुमावत ,राहुल हलदुनिया आदि मौजूद रहे।