गुंजल ने भरी हुंकार- शहर की टूटी सड़के, बाढ़ पिड़ितो को मुआवजे और बिगडती कानून व्यवस्था के विरोध में 9 सितम्बर को करेंगे जंगी प्रदर्शन

कोटा (शिवकुमार शर्मा)

शहर की बिगड़ती कानून व्यवस्था, बाढ़ पिडितो को मुआवजे एवं शहर की टूटी हुई सड़को जैसे ज्वलन्त मुद्दो के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी उत्तर विधानसभा के कार्यकर्ता पूर्व विधायक प्रहलाद गुंजल के नेतृत्व में आगामी 9 सितम्बर को राजस्थान विधानसभा सत्र के पहले दिन सरकार के खिलाफ जंगी प्रदर्शन करेंगे।
नयापुरा कार्यालय में आयोजित रामपुरा, नयापुरा, रेल्वे काॅलोनी, स्टेशन मण्डल के प्रमुख कार्यकर्ताओं की बैठक में यह निर्णय लिया गया। पूर्व विधायक प्रहलाद गुंजल ने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि सरकार के मंत्री चैराहे तोड़ने और सजाने में लगे हुए हैं शहर में अपराधी तमन्चे और चाकू चलाने में व्यस्त हैं विगत् दिनो निखिल टेकवानी, राजेश केवट हत्याकाण्ड एवं अस्पताल में घायल व्यक्ति पर चाकूबाजी जैसी घटनाओं से आमजन का दिल दहल गया। एक ओर सरकार के स्वास्थ मंत्री कोटा आकर दावा कर रहे है। कि ऐसा विकास कहीं नहीं देखा वहीं दूसरी ओर शहर की जनता का सड़क पर चलना और चैराहो से निकलना दुभर हो रहा हैं। डामर की सड़के पानी में बह गई वहीं भारी बारिश के चलते कच्ची बस्तीओं और पक्के मकान जो क्षतिग्रस्त हुए थे उनके नुकसान की भरपाई तो दूर, अभी तक प्रशासन ने उनका सर्वे ही प्रारम्भ नहीं किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया की आगामी 9 सितम्बर को जंगी प्रदर्शन कर इस सोई हुई गुंगी-बहरी सरकार को जगाये। पूर्व विधायक गुंजल ने कहा कि इस प्रदर्शन को सफल बनाने के लिए प्रत्येक मण्डल में बैठक आयोजित की जायेगी।
इस अवसर पर पूर्व जिला महामंत्री अतुल कौशल, बृजेश शर्मा नीटू, रोनक आनन्द, पूर्व मण्डल अध्यक्ष पंकज साहू, शिवनारायण शर्मा, सत्यप्रकाश लोधा, किशन प्रजापति सहित पंडित अनिल औदिच्य, पूर्व पार्षद इन्द्रकुमार जैन, प्रशान्त सक्सेना, पार्षद नन्दलाल मेवाडा, सुनील शर्मा, रामगोपाल लोधा, नवल हाडा, रवि मीणा, बलबिन्दर सिंह बिल्लू, बीरबल लोधा, मेघा गुर्जर, कुसुम सेनी, अनुसूचित मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष राकेश सफेला सहित बडी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।