जयपुर।। पुलिस के मुताबिक रविवार, 21 नवंबर, 2021 को पंजाब के पठानकोट में सेना की छावनी के पास एक हैंड ग्रनेड फेंककर हमला किया गया। हालांकि इस हमले में कोई भी हताहत नहीं हुआ।
पुलिस का कहना है कि हमलावार मोटरसाइकिल पर सवार होकर आये थे। और रात के करीब नौ बजे सेना की छावनी के त्रिवेणी गेट के पास ग्रेनेड फेंका। इसके बाद पूरे जिले में अलर्ट जारी कर दिया गया है। फिलहाल हमलावर पुलिस की पकड़ से दूर हैं। संदिग्धों को पकड़ने के लिए तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सुद्रिंदर लांबा ने बताया हिन्दू कि रविवार की रात सेना की छावनी के त्रिवेणी गेट के पास हैंड ग्रेनेड हमला रात 9 बजे के करीब हुआ। कोई हताहत नहीं हुआ है। हम सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रहे हैं। अब तक, कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है और जांच जारी है। श्री लांबा ने कहा कि वे कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं और संदिग्धों का पता लगाने के लिए पठानकोट और आसपास के इलाकों में सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
पाकिस्तान से मिलती है सीमा
बता दें कि पठानकोट जिला पकिस्तान के साथ एक अंतरराष्ट्रीय सीमा बनाता है। और 2016 में में पठानकोट एयरबसे पर आतंकियों ने बड़ा हमला किया था। पाकिस्तान की ओर से सीमा पार करके भारी हथियारों से लैस आतंकवादियों ने पठानकोट एयरबेस पर हमला किया था। 2015 में भी दीनानगर के एक पुलिस स्टेशन को आतंकियों ने निशाना बनाया था।