Baran : कांग्रेस का हाथ से हाथ जोड़ो अभियान , प्रदेश प्रभारी आरसी खूटिया ने ली कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक
खान एवं गोपालन मंत्री प्रमोद जैन भाया, विधायक पानाचंद मेघवाल समेत तमाम कांग्रेस पदाधिकारी रहे मौजूद
बारां 12 मार्च। बारां शहर के कोटा रोड़ स्थित एक होटल में कांग्रेस के हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के तहत एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में खान मंत्री प्रमोद जैन भाया विधायक पानाचंद मेघवाल पूर्व विधायक करण सिंह राठौड़ और जिलाध्यक्ष रामचरण मीना समेत तमाम कांग्रेस पदाधिकारी मौजूद रहे। खान मंत्री प्रमोद जैन भाया ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की चिरंजीवी योजना को सराहा। उन्होंने कहा कि प्रदेश के लिए चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना एक नजीर बनी हुई है। बारां जिले में कोई भी परिवार इस योजना से वंचित नहीं रहेगा। आगे भामाशाहों का सहयोग लेर बचे हुए परिवारों को भी इस योजना से जोड़ने का काम करेंगे। वहींए कांग्रेस के हाथ से हाथ जोड़ो अभियान से कांग्रेस को मजबूती मिल रही है। इस अभियान को कांग्रेस का एक.एक कार्यकर्ता को जुड़ना चाहिए। वहींए प्रदेश प्रभारी आरसी खुटिया ने अभियान की अब तक की प्रगति एवं आगामी कार्ययोजना के सम्बन्ध में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं से चर्चा की। इस दौरान कई कांग्रेस पदाधिकारी एवं जिले के सभी मंडल अध्यक्ष मौजूद रहे।