शिवकुमार शर्मा
बूंदी |
नेहरू युवा केंद्र बूंदी युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के स्वास्थ्य संस्थान के जिला युवा अधिकारी के निर्देशानुसार ब्लॉक बूंदी के छतरपुरा गांव में राष्ट्रीय युवा स्वयं सेविका संतोष रेगर के नेतृत्व में स्थानीय परिसर के बालक बालिकाओं को लेकर हिंदी पखवाड़ा एवं पोषण माह कार्यक्रम किया जिसमें कविता पाठ प्रतियोगिता करवाई गई जिसमें बच्चों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा एन वाई वी संतोष रेगर के माध्यम से बच्चों को उचित पोषण लेने के लिए जागरूक किया एवं उनके अभिभावकों को बच्चों को हर तरह का पोषाहार उचित मात्रा में देने के लिए कहा साथ ही इन एन वाई वी ने बच्चों को हिंदी दिवस की जानकारी देते हुए बताया कि 14 सितंबर 1949 को हिंदी भाषा को राष्ट्रीय भाषा का दर्जा प्राप्त हुआ था एवं 14 सितंबर से 28 सितंबर तक हिंदी दिवस पखवाड़े के रूप में मनाया जाता है।