सुरेंद्र बिंदल
जयपुर |
अग्रवाल समाज मालवीय नगर के अग्रसेन भवन के प्रांगण में कार्यकारिणी सदस्य संयोजक एवं ब्लॉक कोर्डिनेटर का सम्मान किया एवं कार्यकारिणी आपके द्वार कार्यक्रम का शुभारंभ किया इस मौके पर नवनिर्वाचित कार्यकारिणी अग्रवाल समाज के अध्यक्ष एडवोकेट रिशिपाल अग्रवाल, उपाध्यक्ष वीरेंद्र जिंदल, महामंत्री जितेंद्र अग्रवाल, मुरारी लाल गर्ग, ओम प्रकाश मित्तल आदि अग्र बंधुओं ने महाराजा अग्रसेन की तस्वीर पर माल्यार्पण करके दीप प्रज्वलित किया एवं अग्रसेन महाराज की आरती की गई इसके तत्पश्चात संयोजक ,ब्लॉक कोर्डिनेटर , को दुपट्टा पहनाकर एक एक वृक्ष देकर सम्मानित किया ताकि आज करोना काल के समय सभी लोग अपने अपने घरों में एक एक पौधा लगाकर वायुमंडल को शुद्ध रखें एवं शुद्ध ऑक्सीजन ले ताकि कोरोना काल की इस वैश्विक महामारी से सभी लोगों को बचाया जा सके इस कार्यक्रम में ओम प्रकाश अग्रवाल, रामपाल जैन, विजय सिंगल, राजेश बिंदल, सुरेंद्र बिंदल जर्नलिस्ट, केदारनाथ गोयल, रामअवतार अग्रवाल, आदि अन्य अगर बंधु मौजूद थे