Baran : विशाल नेत्र जांच शिविर संपन्न,246 रोगियों की जांच व 106 का होगा कोटा में ऑपरेशन

संवाददाता विष्णु भारद्वाज 

बारां राजस्थान
                                      
बारां 26 फरवरी।महाराणा प्रताप सेवा संघ जिला बारा द्वारा पांचवां विशाल नेत्र जांच शिविर संपन्न हुआ । महाराणा प्रताप सेवा संघ के जिला अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार गालव ने बताया कि विशाल जांच नेत्र शिविर प्रातः 10:बजे  सार्वजनिक संस्था धर्मादा धर्मशाला में प्रारंभ हुआ
 इस नेत्र जांच समारोह में मुख्य अतिथि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला संघचालक राधेश्याम गर्ग अति विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ ईन्द्रनारायण गुप्ता ,कार्यक्रम की अध्यक्षता महाराणा प्रताप सेवा संघ के जिलाध्यक्ष सुरेंद्र कुमार गालव, विशिष्ट अतिथि बृजेश गोयल सेवा संस्थान की अध्यक्ष  रेनू  गोयल ,सचिव  हरि मोहन गोयल रहे।
प्रारम्म  में भारत माता एवं महाराणा प्रताप के चित्र पर पूजन कर माल्यार्पण कर रोगियों की जांच प्रारंभ की गई एवं सभी अतिथियों द्वारा सेवा कार्य में लगी हुई सामाजिक संस्थाओं का आभार व्यक्त कर अपना अपना मार्गदर्शन दिया डी डी नेत्र चिकित्सक  डॉ अनामिका,   डॉ मिधाली एवं डी.डी नेत्र के स्टाप का भी  काफी सहयोग रहा।
 जिलाध्यक्ष गालव ने बताया कि विशाल नेत्र जांच शिविर में 246 रोगियों की जांच हुई व 106 योग्य रोगियों का ऑपरेशन होगा जिनका रोगियों से कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा 
गालव ने बताया कि सभी अतिथियों द्वारा सेवा कार्य को सराहा गया व भामाशाहो का भी कार्यक्रम में सम्मान किया गया। 
 महाराणा प्रताप सेवा संघ द्वारा निशुल्क नेत्र शिविर में नेत्र सेवा फाउंडेशन द्वारा  चुने गए रोगियों के मोतियाबिंद एस आई पद्धति द्वारा लैंस प्रत्यारोपित किया जावेगा 
साथ ही गालव ने कहा कि इस प्रत्यारोपण शिविर में जिनका योगदान रहा महाराणा प्रताप सेवा संघ के जिलाध्यक्ष सुरेंद्र कुमार गालव ,जिला संरक्षक पटेल मांगीलाल नागर आमापुरा ,जिला महासचिव एवं केम्प प्रभारी अनिल कुमार शर्मा, एवं अवधेश शर्मा ,जिला महासचिव प्रमोद कुमार शर्मा ,जगदीश मेघवाल, जिला उपाध्यक्ष अवधेश शर्मा, सुरेश कुमार शर्मा ,रामेश्वर शर्मा, शशिकांत शर्मा सत्यप्रकाश शर्मा, नरेंद्र कुमार शर्मा रामलाल नागर आमापुरा, जिला मंत्री नंदकिशोर शाक्यवाल, बाबूलाल पोटर,  राजेंद्र ठाकुरिया  आदि दर्जनों पदाधिकारी शामिल रहे ।