आर जी एच एम स्कीम के विरोध में 201 पेंशनरों द्वारा विशाल धरना

संवाददाता शिवकुमार शर्मा
कोटा |

कोटा दिनांक 26,10. 2021 को राजस्थान पेंशनर समाज जिला शाखा कोटा द्वारा राज्य सरकार द्वारा 1 नवंबर 2021 से लागू की जा रही आर जी एच एम योजना के विरोध में एक दिवसीय विशाल धरना जिला कलेक्टर कार्यालय कोटा पर आयोजित किया गया
जिला अध्यक्ष रमेश चंद गुप्ता ने बताया कि माननीय विधायक संदीप शर्मा, बारां जिला अध्यक्ष  दिनेश गुप्ता, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राम किशोर अग्रवाल , चंद्र सिंह,  हरी सुदन शर्मा , आरपी गुप्ता , राम चरण तंवर, फरीद कुरेशी, घनश्याम शर्मा, रमेश चंद गुप्ता ,इटावा सुल्तानपुर ,कनवास ,सांगोद चेचट, रामगंजमंडी, इकाइयों के अध्यक्ष तथा पेंशनरों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया

सभी वक्ताओं ने आरजीएचएम योजना में विशेषकर ग्रामीण क्षेत्र के पेंशनर्स व 85 से 90 वर्ष के पेंशनरों को आ रही दिक्कतों को बताते हुए इसे आधी अधूरी तैयारी के साथ लागू की गई योजना बताते हुए निरस्त करने की मांग की
अभी तक कोटा जिले में केवल 5 अस्पतालों को अधिकृत किया गया है तथा दवा की एक भी दुकान अभी तक सरकार ने अधिकृत नहीं की है कोटा, बूंदी ,बारां, झालावाड़ ,में लगभग 40हजार पेंशनर्स की चिकित्सा व्यवस्था भगवान भरोसे हो गई है जिसका सभी पेंशनर्स विरोध कर रहे हैं |