कविराज सिंगर व लेखक लाल चन्द नवरंग को जन्मदिन की बधाई देने पहुंचे सैकड़ो शिष्य

-केक काटकर मनाया जन्म दिन

शाहपुरा न्यूज - शेखावाटी की कोयल कहे जाने वाले गायक कलाकार स्वर्गीय नाथू सिंह शेखावत बाड़ी जोड़ी के शिष्य कविराज सिंगर लेखक लाल चन्द नवरंग का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान करीब पाँच सौ से अधिक शिष्यों ने नवरंग को मिठाई खिलाकर जन्मदिन की बधाई दिये। गायक श्याम नवरंग, ग्यान चन्द हनणतपुरा, लक्की नवरंग, दीपक हरजनपुरा, ममता गुर्जरी, दिलीप नवरंग, प्रकाश स्वामी, सलीम सहित सैकड़ो गायक कलाकार उपस्थित थे।