आबादी क्षेत्र में उगे हुए छायादार हरे वृक्षों को बिना अनुमति उजाड़ कर अवैध खनन क्षेत्र को धड़ल्ले से बढ़ा रहा है अवैध खनन माफिया

संवाददाता शिवकुमार शर्मा
बूंदी, (कोटा संभाग)

आबादी क्षेत्रों में नहीं होने दे रहा है कोई भी विकास, अपनी पहुंच का नाजायज फायदा उठा रहा है खनन माफिया

लोग अपनी समस्याओं को लेकर दर-दर भटकने को मजबूर, नहीं हो रही है कहीं भी कोई सुनवाई, प्रशासन बेबस और मजबूर नहीं कर रहा है कोई कार्रवाई

जिले के ग्राम धनेश्वर थाना तालेड़ा जिला बूंदी के स्थाई निवासी लोग करीब 40 से 45 वर्षों से यहां निवास कर रहे हैं तथा क्षेत्र इको सेंसेटिव जोन में भी है जो खान प्रतिबंधित क्षेत्र भी है आबादी क्षेत्र से 50 मीटर पर ही खनन माफिया कन्हैयालाल रामेश्वर दास अवैध रूप से खनन कर रहा है तथा भारी मात्रा में सरकार को राजस्व का चूना लगा रहा है आवासीय बस्ती के समीप अवैध रूप से संचालित खनन से बस्ती के कई मकानों में विस्फोट के दौरान बड़ी-बड़ी दरारें आना दीवारें फटना, पत्थरों का उछल उछल कर घरों की ओर आना विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देना नियमित कार्य बन गया है माफिया का लोग बहुत परेशान है लाचार है अपनी समस्याओं को लेकर कहां जाएं बेबस है प्रशासन भी कोई कार्यवाही नहीं कर रहा है क्योंकि माफिया का पहुंच बहुत ज्यादा होने से प्रशासन माफिया का कुछ नहीं कर पा रहा है आबादी क्षेत्र के समीप हरे छायादार वृक्षों को बिना किसी अनुमति के उखाड़ रहा है विरोध करने पर जेसीबी चालक द्वारा जेसीबी से मकान ढहा दिया जाने की धमकी देता है मकान मकान छोड़कर भाग जाओ नहीं तो जेसीबी से ढहा दिए जाएंगे माफिया के लोग ऐसा बोलते हैं तुरंत कार्रवाई नहीं होने पर आबादी क्षेत्र के निवासी बहुत परेशान है |