जयपुर। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने रविवार को अमेरिकी राजयनिक पर बडा आरोप लगाया है। खान ने दावा किया है कि अमेरिका के राजयनिक डोनाल्ड लू ने विपक्ष के साथ मिलकर सरकार गिराने की साजिश रची। इमरान ने कहा कि लू ने विपक्ष के साथ मिलकर अविश्वास प्रस्ताव लाया गया। इमरान खाने ने ये आरोप पाकिस्तान तहरीक ए इंसाफ पार्टी के नेताओं की बैठक को संबोधित करते लगाये साथ इमरान ने कहा कि देश की आंतरिक राजनीतिक में विदेशी नेताओं ने हस्तक्षेप किया है। हालांकि, इमरान खान के इन आरोपों को विपक्ष और अमेरीकि राजयनिक ने सिरे से खारिज कर दिया है।
गौरतलब है कि पकिस्तान में इमरान खान के नेतृत्व वाली सरकार के खिलाफ विपक्ष अविश्वास प्रस्ताव लेकर आया हालांकि यह प्रस्ताव बैठक में खारिज हो गया और जैसे तैसे इमरान खान की सरकार अभी भी बची हुई है। इमरान ने इस पूरे घटनाक्रम को विदेशी साजिश बताया है। साथ ही उन्होंने कहा कि उन्हें सत्ता से बेदखल करने के लिए विदेश से धन की आपूर्ति की जा रही है। हालांकि अमेरिका इन सभी आरोपों को बेवुनियाद बता रहा है।
कौन हैं डोनाल्ड लू
जिस अमेरिकी राजयनिक पर इमारान खान ने आरोप लगाये हैं वह 2021 से दक्षिण और मध्य एशियाई मामलों के उप विदेश मंत्री के रूप में कार्य कर रहे हैं। इससे पहले डोनाल्ड लू ने 2018 से 2021 तक किर्गिस्तान में संयुक्त राज्य अमेरिका के राजदूत के रूप में काम किया है।और 2015 से 2018 तक अल्बानिया में संयुक्त राज्य अमेरिका के राजदूत के रूप में कार्य किया है।