कल​ क्लीन बोल्ड होंगे इमरान..! अविश्वास प्रस्ताव का करना होगा सामना

जयपुर। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान की मुश्किलें कम नहीं हो रही हैं। लास्ट बॉल तक खेलने की बात कहने वाले इमरान हो सकता है कल क्लीन बोल्ड हो जायें क्योंकि कल शनिवार को उन्हें फिर अविश्वास प्रस्ताव का सामना करना होगा। अब देखना होगा कि क्या कल का दिन इमरान की पारी का आखिरी दिन होगा या अपनी इस राजनैतिक पारी का और भी आगे बढ़ा पायेंगे।
अविश्वास प्रस्तावा खारिज करना असंवैधानिक
पाकिस्तान सुप्रीम कोर्ट ने कहा प्रधान मंत्री इमरान खान के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव को खारिज करना "असंवैधानिक" था, साथ ही सुप्रीम कोर्ट ने नेशनल असेंबली का पुनर्गठन और अध्यक्ष को एक सत्र बुलाने का आदेश दिया है। इस आदेश पर पुनर्विचार याचिका भी दायर की गई लेकिन कोर्ट ने इसे खारिज कर दिया। प्रधानमंत्री इमरान खान के खिलाफ अब शनिवार को सुबह 10 बजे अविश्वास प्रस्ताव होगा।

बता दें कि अगर शनिवार को इमरान खान के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पारित हो जाता है तो पाकिस्तान इतिहास के पहले ऐसे प्रधानमंत्री होंगे जिन्हें अविश्वास के माध्यम से हटाया जायेगा। इससे पहले भी दो प्रधानमंत्रियो के खिलाफ अविश्वास मत लाया जा चुका है लेकिन दोनों प्रधानमंत्रियों ने मतदान होने से पहले ही इस्तीफा दे दिया था। वहीं, इमरान खान ने इस्तीफा देने से मना करते हुए कहा कि वे आखिरी गेंद तक खेलेंगे।

गौरतलब है कि इससे पहले रविवार को डिप्टी स्पीकर कासिम सूरी ने इमरान खान की सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव को खारिज कर दिया। डिप्टी स्पीकर कासिम सूरी को प्रधानमंत्री का वफादार माना जाता है। सूरी ने इमरान के पक्ष में फैसला सुनाते हुए कहा कि यह प्रस्ताव पाकिस्तान के संविधान और नियमों के खिलाफ है। साथ ही इमारान के समर्थकों पर सड़कों पर उतरने के बाद सूरी ने सुरक्षा मुद्दों का भी हवाला देते हुए इस प्रस्ताव का खाजिर कर दिया था।