उदयपुरवाटी में कई वर्षों से सूखे पड़े कुओं पर जाल लगवाने का काम जोरों पर, नगर पालिका की तरफ से लगवाए जा रहे हैं लोहे के जाल

संवादाता सुमेर सिंह राव

उदयपुरवाटी l

नगरपालिका क्षेत्र में कई वर्षों से खुले पड़े कुंए मौत को आमंत्रित कर रहे थे l खुले पड़े को को ध्यान में रखते हुए उदयपुरवाटी नगरपालिका की तरफ से निर्णय लिया गया कि इन कुओं को लोहे के जाल लगवा कर बंद करवा दिया जाए l ताकि कोई किसी तरह का हादसा न हो l सोमवार को नवसृजित वार्ड नंबर 24 के भाजपा युवा पार्षद तेजस छिपा ने भी अपने वार्ड में खाटू श्याम मंदिर के पास खुले पड़े कुओं को लोहे के जाल लगवा कर बंद करवाया l पार्षद तेजा छिपा के अथक प्रयासों से ही वार्ड नंबर 24 में जाल की व्यवस्था नगर पालिका की तरफ से कुए पर करवाई गई है l कुए पर लोहे का जाल लगवाने पर वार्ड के लोगों ने भाजपा युवा पार्षद तेजस छिपा की प्रशंसा की है l वार्ड के लोगों का कहना है कि भाजपा युवा पार्षद ने कुए पर लोहे का जाल लगवा कर बहुत ही सराहनीय कार्य किया है l