सुमेर सिंह राव
उदयपुरवाटी /गुढ़ागौडजी
अखिल भारतीय दाधीच ब्राह्मण महासभा के सौजन्य से जिलाध्यक्ष सज्जन दाधीच की अध्यक्षता में महर्षि दधीचि जयंती के अवसर पर त्रि दिवसीय कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ जिसके अंतर्गत प्रथम दिवस पर आज सिद्धेश्वर महादेव पुरोहितों की बगीची चुना चौक झुंझुनू में महर्षि दधीचि एवं मां दधिमती पूजन किया गया जिसमें जिला एवं तहसील कार्यकारिणी के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने भाग लिया । झुंझुनू में आयोजित इस बैठक में समाज हित में अनेक विषयों पर चर्चा की गई जिसमें तहसील सम्मेलन एवं संपूर्ण जिले की विवरणिका पर विचार किया गया इस कार्यक्रम में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मुकेश दाधीच, संत कुमार शर्मा रामनिवास शर्मा गौरवशर्मा राहुल दाधीच प्रमोद शर्मा विनोद कुमार शर्मा राकेश जोशी अनल शर्माडॉ महेश शर्मा मनीष दाधीच कृष्ण दाधीच विमल दाधीच ,पीयूष दाधीच, गौरव दाधिच,सुनील दाधीच, विवेक दाधीच, सचिन दाधीच सहित अनेक लोगों ने भाग लिया।