जयपुर। मेजबान इंग्लैंड द्वारा लार्डस हारने के बाद अब टीम में बदलाव करने शुरू कर दिये हैं। इंग्लैंड ने अब टेस्ट टीम के लिए डेविड मालन को वापस बुलाया है। डेविड मलान तीन साल में पहली बार टीम में वापसी करने के लिए तैयार है। बता दें कि डेविड मलान एक टी 20 स्पेशलिस्ट हैं और वे टी 20 में दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी रह चुके हैं। बता दें कि डेविड मलान ने इस साल मात्र एक प्रथम श्रेणी मैच खेला है और उन्होंने इस मैच की एकमात्र पारी में 199 रन बनाए हैं । उन्होंने आखिरी बार अगस्त 2018 में टेस्ट क्रिकेट खेला था। इंग्लैंड टीम ने खराब प्रदर्शन करने वाले डोम सिबली को बहार का रास्ता दिखा दिया है। और उनकी जगह लेने के लिए डेविड मलान को बुलाया है। सिबली ने अपनी पिछली 15 टेस्ट पारियों में सिर्फ एक बार 35 रन हाई स्कोर बनाया है। इस साल 10 टेस्ट में उनका औसत 19.77 है। जैक क्रॉली को भी टीम से बहार कर दिया गया है
मलान के नंबर 3 पर बल्लेबाजी करने की उम्मीद है। वहीं हसीब हमीद और रोरी बर्न्स की ओपनिंग जोड़ी नजर आ सकती है। मध्यक्रम में ओली पोप वापसी कर सकते हैं।
वहीं दूसरे टेस्ट के दौरान कंधे में चोट लगने के बावजूद मार्क वुड को टीम में शामिल किया गया है। इंग्लैंड की मेडिकल टीम उनके साथ काम करना जारी रखेगी उन्हें उम्मीद है कि वे मैच तक फिट हो जायेंगे। एड़ी की चोट से जूझ रहे क्रिस वोक्स अभी वापसी के लायक नहीं हैं। इसलिए साकिब महमूद के पास टेस्ट डेब्यू करने का अच्छा मौका है।
मोईन अली के लॉर्ड्स में वापसी के साथ, टीम में जैक लीच या डोमिनिक बेस के लिए कोई जगह नहीं है। लीच हालांकि मोईन के लिए स्टैंडबाय पर है।