जयपुर। म्युजिक का शौक रखने वाले फैन्स के लिए कल का बड़ा दिन होगा। क्योंकि कल इंडियन आइडल 12 का ग्रांड फिनाले होने जा रहा है। सिंगिंग रियलिटी शो अपने 'ग्रेटेस्ट फिनाले एवर' का प्रीमियर करेगा। बताया जा रहा है कि यह फिनाले अब के आयोजित सभी फिनाले का रिकॉर्ड तोड़ देगा। यह फिनाले 12 घंटे तक चलने वाला है। इंडियन आइडल का सबसे लंबे समय तक चलने वाला सीजन एक और रिकॉर्ड बनाएगा ।
शामिल होंगी म्यूजिक जगत की ये बड़ी हस्तियां
ग्रैंड फिनाले में अलका याज्ञनिक, कुमार शानू, उदित नारायण सहित कई गायक और हस्तियां भी शामिल होंगी। इस फिनाले में छह फाइनलिस्ट प्रस्तुति देंगे। वहीं, महान गायिका आशा भोसले के भी ग्रैंड फिनाले में शामिल होने की उम्मीद है। इसके अलावा शेरशाह अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी भी 'ग्रेटेस्ट फिनाले एवर' में शामिल होंगे। बता दें कि इस फिनाले को जितने के लिए छ: सिंगर दौड में हैं जिनमें
पवनदीप राजन, अरुणिता कांजीलाल, शमुख प्रिया, सायली कांबले, मोहम्मद दानिश और निहाल टौरो शामिल हैं। इनके बीच महा मुकाबला देखने को मिलेगा। इस शो को आदित्य नारायण के साथ भारती सिंह, उनके पति हर्ष लिम्बाचिया और जय भानुशाली होस्ट करेंगे।
इंडियन आइडल 12 फिनाले ऐसे देखें लाइव
इंडियन आइडल 12 ग्रेटेस्ट फिनाले एवर 15 अगस्त रविवार को प्रसारित होगा। यह कार्यक्रम दोपहर 12 बजे से सोनी टीवी पर प्रसारित होगा और आधी रात तक चलेगा। आप इस ग्रैंड फिनाले एपिसोड को SonyLIV मोबाइल फोन एप्लिकेशन पर भी देख सकते हैं। इस कार्यक्रम के कुछ एपिसोड्स की रिकॉर्डिंग पहले ही की चा चुकी है। वहीं विजेताओं की घोषणा लाइव होगी।