प्रत्याशी उर्मिला जैन भाया का सघन जनसम्पर्क जारी, मतदाताओं से मिल रहा अच्छा जन समर्थन

जिला संवाददाता विष्णु भारद्वाज

बारां ‌|
कई स्थानों पर फलों से तोला, फूल मालाओं से किया स्वागत

पंचायत समिति किशनगंज क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले जिला परिषद के वार्ड संख्या-24 से कांग्रेस पार्टी प्रत्याशी उर्मिला जैन भाया का लगातार अपने मतदाताओं से सघन जनसम्पर्क किया जा रहा है। आज श्रीमती भाया द्वारा अपने साथ पंचायत समिति सदस्य उम्मीदवारों, समर्थकों एवं कांग्रेसजनों के साथ अनेकों गांवों में जनसम्पर्क किया गया।
उर्मिला जैन भाया के चुनाव प्रभारी कविश जैन ने बताया कि रविवार को श्रीमती भाया द्वारा उदपुरिया, घोडा चैक, बृजनगर, लोलक्या, बोरेडा, मेहताबपुरा, सेवनी, भवानीपुरा, लक्ष्मीपुरा, हुकुमपुरा, रतनपुरा (खारखण्डया) गांवों में मतदाताओं सहित महात्मा गांधी नरेगा अंतर्गत कार्य कर रही महिलाओं के बीच जनसम्पर्क करने पहुंची। अनेकों स्थानों पर श्रीमती भाया को ग्रामीणों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा फलों से तोला तथा फूल मालाएं पहनाकर स्वागत किया। क्षेत्र के मतदाताओं से समाज सेविका उर्मिला जैन भाया को अच्छा जन समर्थन मिल रहा है।
जनसम्पर्क के दौरान उर्मिला जैन भाया ने कहा कि बारां जिले में पंचायतराज अंतर्गत सम्पन्न होने जा रहे जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्यों के चुनाव में कांग्रेस पार्टी प्रत्याशियों को अधिक से अधिक मतदान कर विजयी बनावे। श्रीमती भाया ने कहा कि बारां जिले के सर्वागीण विकास के लिए कडी से कडी जोडकर जिला परिषद एवं पंचायत समितियों में कांग्रेस का बोर्ड बनावे।

उर्मिला भाया आज इन गांवों में करेगी जनसम्पर्क- जिला परिषद के वार्ड संख्या-24 से कांग्रेस प्रत्याशी, समाज सेविका उर्मिला जैन भाया 13 दिसम्बर सोमवार को पंचायत समिति किशनगंज के ग्राम झागर, छप्पनपुरा, स्वरूपपुरा, पदमपुरा, कंवरपुरा, दण्ड छत्रपुरा, अर्जुनपुरा बाण्डया, लक्ष्मीपुरा एवं पांचू की टापरी गावों में अपने समर्थकों के साथ पहुंच कर जनसम्पर्क करेगी।
श्रीमती भाया के जनसम्पर्क के दौरान पूर्व प्रधान रमेश फौजी, सरपंच हेमराज राठौर, प्रकाश तिवारी रामगढ, अमरलाल गुर्जर पूर्व जिपस, काशीराम मीणा पूर्व जिपस, बृजेश वर्मा, हरप्रीत सोढी, जगदीश मीणा, मुकेश गुर्जर, डाॅ. एमडी पठान, पूर्व प्रधान रामहेत गुर्जर, हेमराज गुर्जर, राजेन्द्र गुर्जर, दिनेश गुर्जर, धनपाल मीणा समेत सैकडों कार्यकर्ता साथ में रहे।