अतुल्य संसार
आपकी खबरों का संसार
जयपुर |
नेहरू युवा केंद्र बूंदी तथा युवा कार्यक्रम खेल मंत्रालय भारत सरकार द्वारा ब्लॉक के पाटन के ग्राम चोतरा का खेड़ा में अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस मनाया इस कार्यक्रम में संगोष्ठी व श्रमदान तथा स्वच्छ भारत मिशन के तहत पॉलीथिन मटेरियल को एकत्रित किया गया। इस कार्यक्रम में नेहरू युवा केंद्र बूंदी के राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक महावीर मेघवाल द्वारा कार्यक्रम मनाया गया इस कार्यक्रम में नेहरु युवा मंडल चोतरा का खेड़ा सचिव बुद्धि प्रकाश एवं बालिकाएं मूर्ति कविता अनिता नीलू अनुष्का शीला चेतन पवन आदि मौजूद तथा कार्यक्रम को सफल बनाया |