शाहपुरा थाने में आईपीएस ने की जन सुनवाई
शाहपुरा न्यूज - शाहपुरा पुलिस थाना में गुरूवार को शांतनु कुमार सिंह आईपीएस की उपस्थित में जन सुनवाई कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस दौरान जन सुनवाई कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) हरिप्रसाद आरपीएस एवम वृताधिकारी शाहपुरा उमेश कुमार निठारवाल आरपीएस के साथ शाहपुरा थाना, मनोहर थाना, अमरसर थाना के इंचार्ज रहे मौजूद रहे। इस दौरान शाहपुरा व्यापार मंडल, सामाजिक संस्था के पदाधिकारी एवं स्थानीय लोगों ने पहुंच कर निजी एवम जन समस्याएं बताये।
शाहपुरा में बढ़ती चोरी की वारदात, नशा का बढ़ता कारोबार, रोड़ पर जाम की स्थिति, अस्थाई अतिक्रमण को लेकर बात की गई। जिला पुलिस अधीक्षक जयपुर ग्रामीण शांतनु कुमार सिंह ने प्रत्येक व्यापारी को अपनी दुकान के शटर में सेंटर लॉक लगाने, सुरक्षा के लिहाज से कैमरे, बैंको में गार्ड लगाने, गाड़ियों में जीपीएस लगाने, व्यापार मंडलों को चौकीदार रखने की सलाह दी। इस मौके पर शांतनु कुमार सिंह ने आगामी 15 जनवरी के बाद में विशेष अभियान चलाते हुए कार्रवाई करने की बात की।