मजबूत प्रजातंत्र बनाना जन जन का है प्रण, सभी बुजुर्ग, युवा, नर-नारी से मतदान काराए हम

बारां, 1 नवंबर। जिला पेंशनर कार्यालय पर मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें सभी पेंशनर्स ने कार्यालय से हाथों में तक्तियां एवं जागरूकता बैनर के साथ रैली निकाल कर मुख्य मार्ग से होते हुए चार मूर्ति सर्किल पर मानव श्रृंखला बनाई।


स्वीप कार्यक्रम प्रभारी एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी कृष्णा शुक्ला के निर्देशन में मतदाताआंे को मतदान करने के लिए किए जा रहे जागरूकता कार्यक्रम के अर्न्तगत जागरूकता के स्लोगन के तहत जिले की यही पहचान शत प्रतिशत हो मतदान के उद्घोष के साथ आमजन को मतदान दिवस 25 नवंबर पर मतदान करने के लिए प्रेरित किया। वहीं वरिष्ठ पेंशनर सत्य प्रकाश पारीक ने उपस्थित जन समूह को निष्पक्ष एवं निर्भीक होकर मतदान करने का संकल्प कराया। पेंशनरों के अध्यक्ष दिनेश गुप्ता ने सभी से मतदान करने की अपील की और लोकतंत्र को सशक्त बनाने की बात कही। इस दौरान सह प्रभारी स्वीप अमित भार्गव ने निर्वाचन विभाग के द्वारा जारी ऑनलाइन एप्लीकेशंस की जानकारी देते हुए 80 प्लस के वरिष्ठ मतदाताओं को हम वोटिंग की सुविधा के बारे में जानकारी दी गई।