जयपुर। हरमन कंपनी की सब-ब्रांड जेबीएल ने भारत में नये वायरलेस इयरबड्स लॉन्च किये हैं। इसका नाम JBL Wave 100 TW है। कंपनी ने इस वायरलेस इयरफ़ोन को शानदार फीचर्स के साथ पेश किया है। ये इयरबड्स 20 घंटे का म्यूजिक प्लेबैक के साथ पेश किये गये हैं। आइये JBL Wave 100 TWS ईयरबड्स की कीमत और फीचर्स की पूरी जानकारी देते हैं।
JBL Wave 100 की भारत में कीमत
जेबीएल वेव 100 ट्रू वायरलेस स्टीरियो ईयरबड्स की कीमत 3,499 रुपये है और इसे 21 अगस्त से फ्लिपकार्ट के माध्यम से ग्राहकों को खरीदने के लिए उपलब्ध करवाया जायेगा। इस इयरबड को ब्लैक, व्हाइट और ब्लू कलर ऑप्शन में उपलब्ध कराया जाएगा। कंपनी जेबीएल वेव 100 पर दो साल की वारंटी दे रही है। इसके अलावा फ्लिपकार्ट से इसे 1,750 रुपये की नो-कॉस्ट ईएमआई पर भी खरीद सकते हैं।
जेबीएल वेव 100 के फीचर्स
जेबीएल वेव 100 में 8 मिमी डायनेमिक स्पीकर दिया गया है। यह शानदार बास के साथ आता है। ईयरबड्स भी डुअल कनेक्ट तकनीक के साथ आते हैं। यह ईयरबड्स ब्लूटूथ v5.0 के साथ पेश किया गया जिसे एंड्रॉइड और आईओएस दोनों डिवाइस से कनेक्ट कर सकते हैं। साथ ही यह Google अस्सिटेंट और एलेक्सा को एक्टिव कर सकते हैं। बैटरी की बात करें तो इसमें कंपनी ने 550mAh की बैटरी दी है जो 20 घंटे तक का कुल प्लेबैक देती है। उनके पास एक बार चार्ज करने पर पांच घंटे तक इसका इस्तेमाल किया जा सकता है। इनमें फिजिकल बटन और डूउल EQ है। डुअल ईक्यू को ट्रिपल टैप और इयरफ़ोन के पीछे बटन पर एक सिंगल लॉन्ग प्रेस द्वारा सक्रिय किया जा सकता है।