Kota: एलएचवी, एएनएम का कलेक्ट्रेट गेट के पास अनिश्चित कालीन हड़ताल आठवें दिन भी जारी रहा

ब्यूरो चीफ़ शिवकुमार शर्मा

कोटा राजस्थान
एएनएम, एलएचवी की महिला कार्मिकों ने रंगोली बनाकर मांगो का प्रदर्शन किया।

कोटा 8 मई। एलएचवी, एएनएम संग ऑफ राजस्थान ने सोमवार को कलेक्ट्रेट के गेट के पास अनिश्चित कालीन हड़ताल आठवें दिन भी जारी रही धरने के दौरान सभी एएनएम, एलएचवी की महिला कार्मिकों ने रंगोली बनाकर मांगो का प्रदर्शन किया।
संघ की जिला अध्यक्ष निर्मला कितावत ने बताया कि राज्य सरकार से संघ की मुख्य मांगे 3600 पे ग्रेड, पदनाम परिवर्तन, पदोन्नति की मांग पदोन्नति की सीटंे बढ़ाना और 2013 में नए उपकेंद्र बने हैं उनकी मैपिंग व वित्तीय स्वीकृति देने आदि मांगे है। राजस्थान सरकार से जल्द हमारी मांगों उचित निर्णय लेकर राहत प्रदान करने का आव्हान किया। उन्होंने बताया कि हमारी मांगों की सुनवाई नहीं की जाती है तो ये धरना प्रदर्शन अनवरत् जारी रहेगा। उन्होंने बताया कि धरने में ब्लॉक अध्यक्ष मधुबाला राज बिहानिया, अनुसुइया मीणा, ब्लॉक अध्यक्ष पूजा मोदी, ब्लॉक अध्यक्ष नूतन कपूर, ब्लॉक अध्यक्ष गीता सेन, युवराज कुमारी, कविता जादौन, बबीता बघवानी, मंजू देवी, चित्रा, मीना, कांतिवर्मा, मिथलेश, मंजुलता, ब्रजेश, शानू, दीपमाला, रेखा, यासमीन, सुमित्रा, प्रिया, फेमिदा, संजूम, अनिता, आयशा, मीना, चंदा, अनिता, फूल कवर, सुनीता, गीता, हरि किरण रूबी, उर्मिला पारेता, अनिता सेमसंग, निर्मला तोमर, राजेश मेघवाल, प्रिया साहू, सुनीता वर्मा, ब्लॉक अध्यक्ष पूजा मोदी, वंदना रावत, मीना वर्मा, ललिता धाकड़, ममिता, ममता, सोनिया, विद्या, रिजवाना, सुनीता मीना अन्य एलएचवी, एएनएम महिला कार्मिक उपस्थित रही।